फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: The pillar of corruption took his life... the pillar broke while pulling the line, the young man died

Meerut: भ्रष्टाचार के खंभे ने ले ली जान... लाइन खींचते समय खंभा टूटा, नीचे गिरकर युवक की मौत

Wed, 04 Dec 2024 07:59 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 04 Dec 2024 07:59 PM IST
सार

22 साल के अभिषेक को पता नहीं था कि जिस खंभे को वह लगा रहा है, वो ही उसकी जान ले लेगा। पहले अभिषेक गिरा, उसके ऊपर सैकड़ों किलो वजन का खंभा गिर गया। 

विज्ञापन
Meerut: The pillar of corruption took his life... the pillar broke while pulling the line, the young man died
टूटा खंभा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना क्षेत्र के नवाबगढ़ी गांव में सीमेंट का नया पोल टूटने से नीचे दबकर बिहार निवासी मजदूर अभिषेक (22) की मौत हो गई। वहीं, नया पोल टूटने से ऊर्जा निगम का भ्रष्टाचार सामने आ गया है। नगर के लोगों ने शासन से शिकायत कर जांच की मांग की है।
विज्ञापन

 

Meerut: The pillar of corruption took his life... the pillar broke while pulling the line, the young man died
अभिषेक की मौत के बाद गमजदा उसके साथी। - फोटो : अमर उजाला
गांव नवाबगढ़ी में ऊर्जा निगम द्वारा पुराने हो चुके विद्युत पोल व लाइन बदलने का कार्य चल रहा है। नए पोल लगाकर लाइन खींचने का ठेका कुलजीत राणा के पास है। बुधवार को बिहार के खगड़िया जिले के गांव लोमगा थाना गोगिया निवासी मजदूर अभिषेक पुत्र मनेलाल सीमेंट के नए पोल पर चढ़कर बिजली की लाइन खींच रहा था। इसी दौरान सीमेंट का नया पोल टूटकर सड़क पर गिर गया। पोल पर चढ़ा अभिषेक पहले गिरा, उसके ऊपर पोल गिरा। अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ में मौजूद अन्य मजदूर उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर ठेकेदार व ऊर्जा निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान अन्य मजदूरों व लाइनमैन ने सीएचसी पर विद्युत पोल की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। तहरीर आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ गया अभिषेक

मजदूर की मौत ने ऊर्जा निगम के भ्रष्टाचार की पोल खोल दी है। ठेकेदार कुलजीत राणा ने बताया कि वह जो पोल लगा रहा है, उसे ऊर्जा निगम मुहैया करा रहा है। कुलजीत के अनुसार ऊर्जा निगम सालासर एजेंसी से सामान प्रोजेक्ट मैनेजर रविंद्र राठौर की देखरेख में खरीदा जाता है। कुछ लोगों ने मामले की शिकायत अधिकारियों से करने की बात कही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed