{"_id":"69a7d55bbc7e07e7bb053539","slug":"meerut-the-one-i-loved-got-married-now-i-was-getting-threats-pti-ashish-committed-suicide-2026-03-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: 'जिसे प्यार करता था, उसकी शादी हो गई, अब मिल रही धमकी', पीटीआई आशीष ने वीडियो बनाकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: 'जिसे प्यार करता था, उसकी शादी हो गई, अब मिल रही धमकी', पीटीआई आशीष ने वीडियो बनाकर की खुदकुशी
Wed, 04 Mar 2026 12:18 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 04 Mar 2026 12:18 PM IST
सार
खतौली स्थित लाल दयाल पब्लिक स्कूल के संचालक राजवीर वर्मा पर हमले के मामले में आशीष चौधरी आरोपी थे। उन्होंने जहर खाकर अपनी जान दे दी। पहले इसे हमले के विवाद से जोड़कर देखा जा रहा था, बाद में मामला युवती से प्यार का निकला।
विज्ञापन
आशीष चौधरी की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खतौली स्थित लाल दयाल पब्लिक स्कूल के संचालक राजवीर वर्मा पर हमले के आरोपी मुजफ्फरनगर के ताजपुर गांव निवासी पीटीआई आशीष चौधरी ने वीडियो बनाकर और ढाई पेज का सुसाइड नोट लिखकर खुदकुशी की थी। इसमें आरोप लगाया है कि एक युवती से उसका प्रेम प्रसंग था। युवती की कुछ दिन पहले शादी होने के बाद उसके परिजन उसे धमकी दे रहे थे और प्रताड़ित कर रहे थे। पुलिस ने इस मामले में आशीष के चचेरे भाई दीपक की तहरीर दो आरोपियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
राजवीर सिंह वर्मा पर 19 मई को स्कूल में ही हमला किया गया था। स्कूल के चेयरमैन कर्मवीर सिंह ने 20 मई को घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रधानाचार्य ममता दत्त शर्मा, सुपरवाइजर ट्रांसपोर्ट श्रीकांत, पीटीआई आशीष चौधरी, चालक अजीत, रोबिन, एक शिक्षिका, प्रमोद, रवि मास्टर, पंकज नामजद किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को आशीष चौधरी दिल्ली-दून हाईवे पर दौराला क्षेत्र के वलीदपुर कट के पास एक गन्ने के खेत में बेहोशी की हालत में मिले थे। एंबुलेंस की मदद आर्यावर्त अस्पताल में ले जाया गया था। आशीष की ऑल्टो कार हाइवे किनारे सरसों के खेत के पास खड़ी मिली थी। बाद में आशीष की मौत हो गई थी। चिकित्सकों का कहना था कि आशीष ने जहर खाया था।
आशीष मूल रूप से मुजफ्फरनगर के ताजपुर का रहने वाला था और इन दिनों खतौली के सैनीनगर में रह रहा था। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट और आशीष के वीडियो के आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।