फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: The girl came to the police station and said, sir, I have got a court marriage done, please save me.

मेरठ : थाने आकर युवती बोली, साहब कोर्ट मैरिज कर ली है, घरवाले मार डालेंगे, मुझे बचाओ

Fri, 09 Aug 2024 06:07 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 09 Aug 2024 06:07 PM IST
सार

एक युवती थाने पहुंची और बताया कि उसने घरवालों से छिपकर कोर्ट मैरिज कर ली है। घर वालों को पता चला गया है, वे उसे जान से मार देंगे। 

विज्ञापन
Meerut: The girl came to the police station and said, sir, I have got a court marriage done, please save me.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

मवाना के गांव सीना की एक युवती थाने पहुंची और कहा कि उसे अपने परिवारजनों से जान का खतरा है। क्योंकि उसने किसी युवक से कोर्ट मैरिज कर ली है।
विज्ञापन


गांव सीना निवासी 22 साल की युवती बृहस्पितवार रात मवाना थाने पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि गांव के ही संदीप के साथ पांच साल से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। 28 दिसंबर 2022 को उसने घरवालों से छिपकर संदीप से कोर्ट मैरिज कर ली थी। उसने सोचा था कि सही वक्त आने पर घरवालों को बता देगी। सही समय के इंतजार में वक्त  बीतता गया। बीती 6 अगस्त को घरवालों को उसकी कोर्ट मैरिज के बारे में किसी तरह पता चल गया। इसके बाद से घर में लगातार झगड़े और तनाव का माहौल है। उसे डर है कि उसके घरवाले उसकी हत्या कर देंगे। 
 

उसने संदीप को यह बात बताई, तो वह गांव छोड़कर कहीं चला गया। घरवालों से जान का खतरा है, इसलिए थाने आ गई हूं, घर वापस नहीं जाऊंगी। संदीप जब आए, तो उसी के साथ जाऊंगी, वह मेरा पति है। रात को युवती को आशा ज्योति केंद्र भेज दिया गया। शुक्रवार को दरोगा अंकुर चौधरी ने युवती के बयान कराए। दरोगा ने बताया कि जांच के बाद युवती के पति संदीप को थाने बुलाया गया। इसके बाद उसे संदीप के साथ भेज दिया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई ने देख ली थी व्हॉट्सएप चैट
पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह सीना गांव से किसी ने सूचना थी कि एक युवती की हत्या की आशंका है। पुलिस गांव में उक्त युवती के घर पहुंची। पूछताछ में पता चला कि युवती के भाई ने व्हॉट्सएप चैट देख ली थी, जिससे उसे कोर्ट मैरिज का पता चला था। परिवार वालों ने कह दिया था कि युवती का उनसे कोई संबंध नहीं है। वह जाकर संदीप के साथ ही रहे। पुलिस युवती के भाई को थाने ले गई थी, जहां से उसे चेतावनी देकर छोड़ा था। बाद में पता चला कि पुलिस को फोन संदीप ने ही किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed