{"_id":"684b18ae7b7eee11790e494c","slug":"meerut-the-family-went-to-germany-two-miscreants-committed-theft-in-a-locked-house-in-ganganagar-2025-06-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: जर्मनी गया परिवार, गंगानगर में बंद कोठी में दो बदमाशों ने की चोरी, मोबाइल पर ऑनलाइन देखी फुटेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: जर्मनी गया परिवार, गंगानगर में बंद कोठी में दो बदमाशों ने की चोरी, मोबाइल पर ऑनलाइन देखी फुटेज
Thu, 12 Jun 2025 11:43 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 12 Jun 2025 11:43 PM IST
सार
राधा गार्डन सी ब्लॉक में दो चोरों ने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया। दीवार फांदकर घर में घुसे और कीमती सामान समेटकर ले गए। जर्मनी में बैठे मकान मालिक ने मोबाइल पर देखा तो दो चोर कैमरे में कैद हुए।
विज्ञापन
चोरी करके भागते दो चोर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पॉश कॉलोनी राधा गार्डन सी ब्लॉक में दो चोर दिनदहाड़े बंद मकान से कीमती सामान चोरी कर ले गए। मकान मालिक अरविंद वर्मा अपनी पत्नी और बेटे नमन के साथ जर्मनी गए हुए हैं। घर में लगे सीसीटीवी से घटना की जानकारी हुई। पड़ोसी की तहरीर पर गंगानगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
अरविंद वर्मा ने बृहस्पतिवार सुबह घर में लगे कैमरे जो ऑनलाइन थे, वह देखे तो बुधवार दोपहर करीब दो बजे दो चोर घर की बाहर वाली दीवार से अंदर कूदते हुए दिखाई पड़े। चोरों ने घर के अंदर मेन गेट का लॉक तोड़ा और कीमती सामान थैले में बटोर लिया। वह कमरे के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी आए। चोर घर में आधा घंटे तक रुके और दीवार फांदकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
अरविंद वर्मा ने पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। गंगानगर पुलिस ने पड़ोसी की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे चोरों में से एक ने कैप लगाया हुआ है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में लगी है। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह का कहना था कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।