फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: The family alleges conspiracy in the death of aunt and nephew and refused to take the dead body

Meerut: हादसे में चाची-भतीजे की मौत, पीड़ित परिजन बोले- साजिश के तहत हुई हत्या, नहीं लेंगे शव

Fri, 28 Apr 2023 12:17 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 28 Apr 2023 12:17 PM IST
सार

Meerut News : हादसे में हुई चाची-भतीजे की मौत को पीड़ित परिजनों ने साजिश करार दिया है। वहीं, परिजनों ने शव लेने से भी मना कर दिया है।

विज्ञापन
Meerut: The family alleges conspiracy in the death of aunt and nephew and refused to take the dead body
सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पुलिस की गाड़ी का पीछा करते समय हादसे का शिकार हुए चाची-भतीजे की मौत को परिजनों ने साजिश करार दिया है। अधिवक्ता सौरभ ने बताया कि उनका भतीजा मोहित और चेतनप्रकाश गर्ग रिश्ते में उनके भाई लगते हैं। कुछ समय पहले चेतनप्रकाश के खिलाफ हापुड़ कोतवाली में चेक बाउंस का मामला दर्ज हुआ था। देर रात हापुड़ पुलिस और वादी साथ में आए, जिन्होंने यह भी नहीं बताया कि क्यों लेकर जा रहे हैं। वह जबरन चेतनप्रकाश को उठाकर ले गए। हादसे का पता चलते ही हापुड़ पुलिस रास्ते से ही वापस टीपी नगर स्थित घर पर आई और चेतनप्रकाश गर्ग को छोड़कर वहां से भाग गई।

विज्ञापन


नहीं लेंगे शव, लगाएंगे जाम
परिजनों का आरोप है कि साजिश के तहत हत्या की गई है। जब तक आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज नहीं होता तब तक पोस्टमार्टम के बाद वह शव नहीं लेंगे। दोनों के शवों को सड़क पर रखकर जाम लगाया जाएगा। पुलिस की इस गुंडागर्दी के खिलाफ शहर के व्यापारियों से भी सहयोग मांगा जाएगा। किसी भी हालत में आरोपियों को नहीं छोड़ेंगे। उधर, पता चलने पर पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar News: युवक की हरकत से बिगड़ी युवती की हालत, पीड़ित परिवार ने लिखा- यह मकान बिकाऊ है

विज्ञापन
विज्ञापन

हिरासत से पहले जमकर हुई पुलिस से नोकझोंक
परिजनों ने एक वीडियो भी मीडिया के पास भेजा है। यह वीडियो उस वक्त का है, जब हापुड़ पुलिस के एसआई व उनकी टीम चेतनप्रकाश गर्ग को उठाकर अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रही थी। परिजनों और पुलिसकर्मियों के बीच काफी झड़प भी हुई। परिजनों का आरोप था कि पुलिसकर्मियों ने महिलाओं के साथ अभद्रता की।

यह भी पढ़ें: Nikay Chunav 2023: सरधना नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए 13 प्रत्याशी मैदान में, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

अविवाहित थे मोहित, चाची के तीन बच्चे
पब्लिकेशन हाउस मोहित के नाम पर है, लेकिन परिवार के सभी भाई उसमें हिस्सेदार हैं। बताया जा रहा है कि मोहित अविवाहित थे और उनकी चाची के तीन बच्चे हैं। दोनों की मौत के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed