फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: The Elephant Whispers film has get the Golden Award due to the hard work of Ekeshwar Chowdhary

मेरठ के बेटे की मेहनत का कमाल: द एलिफेंट व्हिस्परर्स को मिला ऑस्कर अवॉर्ड, एकेश्वर के घर जश्न का माहौल

Mon, 13 Mar 2023 08:15 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 13 Mar 2023 08:15 PM IST
सार

मेरठ के बेटे एकेश्वर चौधरी की मेहनत ने बड़ा कमाल किया है। एकेश्वर चौधरी की बेस्ट एडिटिंग की बदौलत द एलिफेंट व्हिस्परर्स को ऑस्कर अवॉर्ड मिला। वहीं एकेश्वर के घर पर जश्न का माहौल है।

विज्ञापन
Meerut: The Elephant Whispers film has get the Golden Award due to the hard work of Ekeshwar Chowdhary
एकेश्वर चौधरी। - फोटो : facebook

विस्तार

कार्तिकी गोंजाल्विस द्वारा निर्देशित और गुनीत मोंगा द्वारा निर्मित द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने 95वें अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का पुरस्कार अपने नाम कर लिया है। खास बात यह है कि मेरठ के एकेश्वर चौधरी की कड़ी मेहनत से द एलिफेंट व्हिस्परर्स को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड मिला है।

विज्ञापन


बताया गया कि ऑस्कर अवॉर्ड हासिल करने वाली द एलिफेंट व्हिस्परर्स की एडिटिंग एकेश्वर चौधरी ने ही की है। एकेश्वर चौधरी भाजपा नेता राकेश चौधरी के बेटे हैं। वहीं एकेश्वर चौधरी के घर जश्न का माहौल है। साथ ही रिश्तेदारों ने भी फोन पर बधाइयां दीं हैं।
विज्ञापन


ऑस्कर 2023 में 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' ने जीत हासिल की है। ये एक नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री है जो एक अकेले छोड़ दिए गए हाथी और उनकी देखभाल करने वालों के बीच अटूट बंधन की बात करती है। यह हॉलआउट, हाउ डू यू मेजरमेंट ए ईयर?, द मार्था मिशेल इफेक्ट और स्ट्रेंजर एट द गेट के साथ डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट कैटेगरी में कॉम्पीटीशन में थी। इसका निर्माण गुनीत मोंगा ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: नहीं थम रहे मां-बहनों के आंसू, हत्या के बाद बिटौड़े में जलाया था शव, घर का इकलौता चिराग था कुलदीप

वहीं, एसएस राजामौली के डायरेक्शन में बनी फिल्म आरआरआर भी अवॉर्ड जीतने में सफल रही। आरआरआर के गाने नाटू-नाटू को ऑस्कर के लिए बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था। इसी के साथ भारत के खाते में दो अवॉर्ड और जुड़ गए हैं। 

यह भी पढ़ें: मां-बेटी की मौत का मामला: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, शरीर पर मिले चोट के निशान

वहीं, इससे पहले पांच भारतीयों ने ऑस्कर अवॉर्ड जीत भारत का मान बढ़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed