फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: The delivery boy took the constable's pistol to home considering it to be a toy gun

Meerut: सिपाही की पिस्टल को टॉय गन समझकर घर ले गया डिलीवरी बॉय, बोला- बच्चों को दूंगा, फिर हुआ ये...

Tue, 04 Feb 2025 02:42 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 04 Feb 2025 02:42 PM IST
सार

सिपाही नीरज कुमार 31 जनवरी को अपनी बाइक से गंगानगर जा रहा था। रास्ते में किसी जानवर से टकराकर नीरज चोटिल हो गया था। घटना के दौरान सरकारी पिस्टल गुम हो गई थी। 

विज्ञापन
Meerut: The delivery boy took the constable's pistol to home considering it to be a toy gun
Pistol - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

घोड़े से टकराकर सिपाही के घायल होने के बाद गुम हुई सर्विस पिस्टल ऑनलाइन फूड कंपनी का डिलीवरी बॉय श्रृंग यादव टॉयगन समझकर अपने घर ले गया था। भावनपुर थाना पुलिस मुकदमा दर्ज कर पिस्टल को तलाश रही थी। लापरवाही में सिपाही नीरज कुमार को निलंबित किया गया था।
विज्ञापन

 

एसएसपी के पिस्टल की सूचना देने वाले को 11 हजार रुपये का इनाम घोषित करने के बाद सोमवार को गंगानगर निवासी डिलीवरी बॉय श्रृंग यादव एसएसपी के पास पहुंचा। उसने पिस्टल और दस कारतूस से भरी मैगजीन सौंप दी। इससे पिस्टल की तलाश में जुटे पुलिसकर्मियों और सिपाही नीरज को राहत मिली। एसएसपी मंगलवार को डिलीवरी ब्वॉय को इनाम देंगे।
एसएसपी डा. विपिन ताडा ने बताया कि 31 जनवरी को पुलिस लाइन में तैनात सिपाही नीरज कुमार अपनी बाइक से गंगानगर जा रहा था। रास्ते में आईआईएमटी गेट नंबर चार के पास किसी जानवर से टकराकर नीरज चोटिल हो गया था। घटना के दौरान सरकारी पिस्टल दस कारतूस से भरी मैगजीन समेत गुम हो गई थी। नीरज कुमार की तहरीर के आधार पर भावनपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर चोरी का मुकदमा दर्ज किया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पिस्टल लाइटर समझकर सड़क से उठाया
श्रृंग यादव ने एसएसपी को बताया कि वह शुक्रवार रात काम कर मेरठ से गंगानगर लौट रहा था। इसी दौरान उसे सड़क पर पिस्टल पड़ी दिखाई दी। उसे लगा कि पिस्टल लाइटर सड़क पर पड़ा है। उसने बाइक रोककर पिस्टल उठाई तो वजन अधिक होने के कारण उसे लगा कि यह टॉयगन है। वह टॉयगन समझकर बच्चों के खेलने के लिए ले गया। जब उसे पता चला कि सिपाही की पिस्टल गुम हुई है और उसे निलंबित किया गया है। तब उसे पिस्टल की हकीकत पता चली। इसके बाद वह उसे लौटाने चला आया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed