फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: The couple reached the court for marriage, the lover ran at a gallop after seeing the girl's family.

Meerut: कोर्ट मैरिज करने कचहरी पहुंचा प्रेमी युगल, युवती के परिजनों को देख सरपट दौड़ा आशिक

Fri, 20 Sep 2024 11:41 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 20 Sep 2024 11:41 PM IST
सार

प्रेमिका के परिजनों को देखते ही प्रेमी के सिर से इश्क का भूत इस कदर उतरा कि वह कचहरी से भाग गया। उसने पीछे मुड़कर भी नहीं देखा, जबकि लड़की उसे देखती रह गई।

विज्ञापन
Meerut: The couple reached the court for marriage, the lover ran at a gallop after seeing the girl's family.
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मवाना से समुदाय विशेष की युवती दूसरे समुदाय के युवक के साथ 16 सितंबर को चली गई थी। वह शुक्रवार को प्रेमी के साथ मेरठ कोर्ट मैरिज करने के इरादे से पहुंची। भनक पाकर पहुंचे परिजनों ने युवती को कचहरी में पकड़ लिया, जबकि युवक मौका पाकर फरार हो गया।
विज्ञापन

 

मोहल्ला तिहाई निवासी समुदाय विशेष की एक युवती दूसरे समुदाय के युवक के साथ 16 सितंबर को चली गई थी। युवती के पिता ने मोहल्ला काबली गेट निवासी विकास को नामजद करते हुए लड़की को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। साथ ही लड़की के साथ अनहोनी की आशंका जताई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को युवती के परिजनों को पता चला कि युवक और युवती दोनों कोर्ट मैरिज करने के इरादे से मेरठ न्यायालय में पहुंच रहे हैं। इस पर परिजन भी मेरठ पहुंच गए। युवती को परिजनों ने मेरठ कचहरी में पकड़ लिया। जबकि युवक मौके से फरार हो गया। वहीं, सिविल लाइन पुलिस युवती को थाने ले गई। सूचना पर मवाना थाने के दरोगा अरविंद कुमार मेरठ पहुंचे तथा लड़की को मवाना थाने ले आए। इसके बाद युवती को परिजनों को सौंप दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed