फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: The city was saved from becoming a ball of fire, PNG remained dissolved in the air for two hours

Meerut: आग का गोला बनने से बचा शहर, पाइपलाइन लीक होने से दो घंटे तक हवा में घुली रही पीएनजी

Mon, 23 Sep 2024 12:12 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 23 Sep 2024 12:12 AM IST
सार

शहर के अलग-अलग इलाकों से रसोई गैस की दुर्गध से लोग परेशान हो उठे। जगह-जगह लीकेज हो चुकी थी। गेल गैस ने पाइपलाइन की लीकेज को करीब दो घंटे बाद ठीक किया।  गनीमत रही कि कहीं आग लगने की घटना नहीं हुई।

विज्ञापन
Meerut: The city was saved from becoming a ball of fire, PNG remained dissolved in the air for two hours
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गेल गैस की पाइपलाइन लीक होने से शहर में हड़कंप मच गया। गैस की दुर्गंध से लोग सहम गए और घरों से बाहर निकल आए। पुलिस ने एहतियातन पाइपलाइन बंद करा दी। शाम को दिल्ली रोड स्थित सूर्या पैलेस, मेजर ध्यानचंद नगर, सूर्यापुरम समेत आसपास के इलाकों में गैस रिसाव के कारण लोग परेशान हुए। इस दौरान दो से ढाई घंटे आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन

 

रविवार को पल्लवपुरम फेस दो के ओएच पाकेट में रविवार को गेल कंपनी की गैस पाइप लाइन लीक हो गई। फेस दो के ओएच पॉकेट के मकान नंबर 206 निवासी मीरा सिंह ने बताया कि रविवार को अचानक क्षेत्र में गैस की बदबू फैल गई। लोगों ने एक-दूसरे को जानकारी दी। लाइन लीक होने पर लोगों में भय फैल गया और सभी घरों से बाहर निकल आए।
लोगों ने गेल कंपनी के अधिकारियों को फोन किया, लेकिन बार-बार फोन करने के बाद भी रिसीव नहीं हुआ। लोगों ने पल्लवपुरम पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर बुला लिया। पल्लवपुरम थाना प्रभारी मुनेश सिंह ने बताया कि कंपनी के अधिकारियों से वार्ता कर लाइन बंद करा दी गई है। लीकेज कहां से है इसको लेकर कंपनी के कर्मचारी पहुंचकर जांच करेंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को जागृति विहार से सटे लख्मीविहार, गढ़ रोड पर अजंता कॉलोनी, दिल्ली रोड पर सूर्या पैलेस, मेजर ध्यानचंद नगर, आरके पुरम, देवलोक कॉलोनी, सूर्यापुरम आदि में दुर्गंध से लोग सहम गए। कंकरखेड़ा गेल के जगदीशपुरम में भी लोग गैस लीक से परेशान रहे।
 
विज्ञापन

मर्केप्टन की अधिक मात्रा से फैली दुर्गंध
पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) गैस की सप्लाई के दौरान लीकेज को पकड़ने के लिए मर्केप्टन (गंध फैलाने वाला केमिकल) मिलाया जाता है। रविवार को भी कंपनी की ओर से केमिकल मिलाया गया था, जिसकी मात्रा अधिक हो गई। इसी कारण जहां-जहां मामूली लीकेज भी थी, वहां से गैस रिसाव के कारण दुर्गंध फैल गई। रसोई गैस सिलेंडर में भरी जाने वाली एलपीजी (लिक्विड पेट्रोलियम गैस) में भी यह केमिकल मिलाया जाता है।
 

ये बोले गेल गैस के महाप्रबंधक
पीएनजी में मर्केप्टन कैमिकल की मात्रा अधिक मिलने के कारण रविवार को दुर्गंध के कारण शहरभर से लोगों के फोन आए। कुछ स्थानों पर थोड़े समय के लिए गैस आपूर्ति का एहतियात के तौर पर शटडाउन भी कर दिया गया। इस केमिकल से लीकेज का पता किया जाता है। लोगों से संयम बरतने की अपील की गई। दो घंटे बाद हालात सामान्य हो गए। 
- विनय कुमार, मुख्य महाप्रबंधक, गेल गैस
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed