{"_id":"66b50e3457ff6d5971020305","slug":"meerut-the-brother-who-murdered-the-teenage-girl-was-sent-to-jail-strangulated-her-on-the-middle-of-the-road-2024-08-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: किशोरी की हत्या करने वाले भाई को जेल भेजा, बीच सड़क पर घोंट दिया था गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: किशोरी की हत्या करने वाले भाई को जेल भेजा, बीच सड़क पर घोंट दिया था गला
Thu, 08 Aug 2024 11:59 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 08 Aug 2024 11:59 PM IST
सार
नंगला शेखू गांव में नाबालिग बहन की हत्या करने वाले भाई को पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन
बहन की हत्या करता हसीन और तमाशा देखते लोग।
- फोटो : Amar ujala
विस्तार
इंचौली थाना क्षेत्र के नंगला शेखू गांव में नाबालिग बहन की गला दबाकर हत्या करने वाले आरोपी भाई को पुलिस ने बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया।
नंगला शेखू गांव निवासी शहजाद के परिवार में घोड़ा-बग्गी चलाने का काम होता है। उसकी सबसे छोटी बेटी का दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम प्रसंग था। वह उससे शादी की जिद पर अड़ी थी। इसे लेकर कई दिन से विवाद चल रहा था। बुधवार सुबह सबसे बड़े भाई हसीन ने उसके साथ मारपीट की। वह बचकर बाहर भागी और गांव में मुख्य सड़क पर पहुंच गई। तभी हसीन ने उसके साथ मारपीट की और सड़क पर ही गला दबाकर हत्या कर दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। इस मामले में इंचौली पुलिस ने आरोपी हसीन को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया था। शव पोस्टमार्टम को भेजा था।
पुलिस के मुताबिक, हसीन गाजियाबाद में एक कंपनी में इलेक्ट्रिशियन है। वह दो दिन पहले ही घर आया था। घर में उसकी पत्नी और दो बेटियां हैं। वहीं घटना की दूसरे दिन भी क्षेत्र में चर्चा रही। गांव में पुलिस ने गश्त की।
एक बहन की बीमारी से हो चुकी मौत
शहजाद के कुल आठ बच्चों में से एक बेटी की मौत कुछ साल पहले बीमारी से हो गई थी। अब सबसे छोटी बेटी की हत्या हो गई।