{"_id":"67339e33f0d25b44790fab24","slug":"meerut-the-bank-employee-had-come-to-the-spa-for-massage-the-operator-did-this-by-making-a-nude-video-2024-11-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: स्पा में मालिश कराने पहुंचा बैंककर्मी, संचालिका ने न्यूड वीडियो बनाकर किया ये काम...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: स्पा में मालिश कराने पहुंचा बैंककर्मी, संचालिका ने न्यूड वीडियो बनाकर किया ये काम...
Wed, 13 Nov 2024 12:37 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 13 Nov 2024 12:37 AM IST
सार
न्यूड वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बैंककर्मी से तीन लाख रुपये हड़प लिए गए। अब पांच लाख रुपये की मांग की जा रही है। एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एक स्पा सेंटर की संचालिका ने मालिश कराने पहुंचे बैंककर्मी का सीक्रेट कैमरे से वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बैंककर्मी से तीन लाख रुपये वसूल लिए। आरोपी महिला अब बैंककर्मी को ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये की मांग कर रही है। बैंककर्मी ने मामले की शिकायत एसएसपी से कर रुपये वापस दिलाने व कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
बैंककर्मी का आरोप है कि वह स्पा सेंटर में मसाज कराने पहुंचा था, जहां कपड़े चेंज करने के दौरान सीक्रेट कैमरे से उसका वीडियो बना लिया गया। इसके बाद उसे ब्लैकमेल करने का सिलसिला शुरू हो गया।
स्पा में मौजूद कर्मचारियों ने उसका मोबाइल भी छीन लिया था। बैंककर्मी ने बताया कि वह स्पा सेंटर संचालिका को अब तक करीब तीन लाख रुपये दे चुका है। इसके बावजूद उससे लगातार रुपयों की मांग की जा रही है।
स्पा में मौजूद कर्मचारियों ने उसका मोबाइल भी छीन लिया था। बैंककर्मी ने बताया कि वह स्पा सेंटर संचालिका को अब तक करीब तीन लाख रुपये दे चुका है। इसके बावजूद उससे लगातार रुपयों की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्पा सेंटर संचालिका उसे फोन कर झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने और जान से मारने की धमकी दे रही है। एसएसपी को की गई शिकायत में कहा कि शहर में बिना लाइसेंस के बहुत से स्पा सेंटर संचालित हैं। स्पा सेंटरों में सेक्स रैकेट चलने के भी आरोप लगे हैं।
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।