फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MEERUT: The accused entered the shop and beat up the traders father and son

MEERUT: दुकान में घुसकर व्यापारियों के साथ मारपीट, काउंटर में भी तोड़फोड़, हवालात में भिड़े दोनों पक्ष

Wed, 26 Oct 2022 05:01 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 26 Oct 2022 05:01 PM IST
सार

MEERUT: कुछ लोगों ने दुकान में घुसकर व्यापारियों के साथ मारपीट की। इस दौरान उन्होंने काउंटर में तोड़फोड़ भी की। इसके बाद हवालात में भी दोनों पक्ष भिड़ गए।

विज्ञापन
MEERUT: The accused entered the shop and beat up the traders father and son
व्यापारियों से मारपीट करते लोग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ जनपद में ब्रह्मपुरी के कबाड़ी बाजार में मिष्ठान भंडार की दुकान में एक दर्जन लोगों ने घुसकर व्यापारी और उनके बेटे के साथ मारपीट की। यही नहीं काउंटर में तोड़फोड़ भी की। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने पहुंची। बताया गया कि हवालात में भी मारपीट की गई। इस दौरान पुलिस ने किसी तरह बीच-बचाव कराया। आरोपियों पर पैसे लूटने का भी आरोपी है।

विज्ञापन


ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के ईश्वर पुरी निवासी हेम प्रकाश लोधी की कबाड़ी बाजार में रामसहाय नाम से रेवड़ी गजक की दुकान है। दुकान पर हेम सिंह और उनका बेटा अमित बैठता है। अमित का टेंट कारोबारी पाई नाम के युवक से विवाद चल रहा है। जिस वजह से उनमें अनबन रहती है। 
विज्ञापन


आरोप है कि मंगलवार रात पाई ने अपने साथी विकास व बबलू समेत अज्ञात लोगों के साथ मिलकर अमित की दुकान पर हमला कर दिया। उन्होंने अमित और उसके पिता की जमकर पिटाई की। यही नहीं गल्ला लूटने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: मुजफ्फरनगर में विधि विधान से की जा रही गोवर्धन पूजा, जगह-जगह गोवर्धन की आकृति, देखिए तस्वीरें

वहीं शोर सुनकर आस-पड़ोस के व्यापारी आए और उन्होंने किसी तरह अमित और उसके पिता को बचाया। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर आ गई। हवालात के अंदर भी पिता पुत्र से दूसरा पक्ष भिड़ गया और उनमें जमकर मारपीट हुई। झगड़ा कर रहे आरोपियों को समझा कर शांत किया गया।

यह भी पढ़ें: Baghpat: राम रहीम ने शिष्या को दिया रूहानी दीदी का नाम, यूटयूब पर हनीप्रीत को कर रहा है प्रमोट

इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी विष्णु कौशिक का कहना है कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी है कि मामले की जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed