{"_id":"65cb3c3073af953eb60e314b","slug":"meerut-teenager-assaulted-video-went-viral-after-telling-family-members-victim-demanding-justice-2024-02-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: किशोरी से दुष्कर्म, परिजनों को बताने पर वीडियो वायरल किया, इंसाफ मांग रही पीड़िता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: किशोरी से दुष्कर्म, परिजनों को बताने पर वीडियो वायरल किया, इंसाफ मांग रही पीड़िता
Tue, 13 Feb 2024 03:24 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 13 Feb 2024 03:24 PM IST
सार
मेरठ के जानी क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म के बाद वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। आरोपी है कि किशोरी को धमकी देकर युवक हवस का शिकार बनाता रहा। किशोरी ने परिजनों को जानकारी दी तो वीडियो भी वायरल कर दिया गया।
विज्ञापन
किशोरी के साथ दरिंदगी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के जानी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी से दुष्कर्म के बाद वीडियो वायरल कर दिया गया। इसके बाद से किशोरी ने बदनामी के डर से खुद को घर में कैद कर लिया है। पीड़िता के परिजनों ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक किशोरी की मां ने बताया कि उनका परिवार बेहद गरीब है। गांव का एक युवक उसकी नाबालिग बेटी पर बुरी नजर रखने लगा। उसके मोबाइल नंबर पर काॅल कर परेशान करने लगा। आरोप है कि उसने प्रेम जाल में फंसाकर आठ अक्तूबर 2022 को गांव के खेत में किशोरी से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सियासी चौसर: जाट नेताओं के इकबाल का BJP को पूरा ख्याल, सीटों के बंटवारे में भी दिग्गजों को तवज्जो
विज्ञापन
इसके बाद भी धमकी देकर एक होटल में दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। आरोप है कि युवक ने बीते 25 दिसंबर 2023 को किशोरी को नए साल पर होटल में चलने को कहा।
बात न मानने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद किशोरी ने परिजनों को इस बारे में बताया। ऐसा करने पर युवक ने वीडियो वायरल कर दिया। इससे पीड़िता और परिवार परेशान है। इस मामले में एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने एसपी देहात को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
बात न मानने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद किशोरी ने परिजनों को इस बारे में बताया। ऐसा करने पर युवक ने वीडियो वायरल कर दिया। इससे पीड़िता और परिवार परेशान है। इस मामले में एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने एसपी देहात को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।