फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Teenage girl assaulted in hotel, Mama assaulted his niece, receptionist molested

Meerut: होटल में किशोरी से किया दुष्कर्म, मामा ने भांजी को बनाया हवस का शिकार, रिसेप्शनिस्ट से छेड़छाड़

Mon, 20 May 2024 12:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 20 May 2024 12:14 PM IST
सार

मेरठ में महिलाओं के प्रति अपराध पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। यहां होटल में दो युवकों ने किशोरी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वहीं मामा ने किशोरी को हवस का शिकार बनाया।

विज्ञापन
Meerut: Teenage girl assaulted in hotel, Mama assaulted his niece, receptionist molested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में महिला अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। गंगानगर थाना क्षेत्र के एक होटल में दो युवकों ने किशोरी(17) के साथ दुष्कर्म किया। घटना का पता चलने पर परिजनों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। परिजनों ने थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन


लालकुर्ती थाना क्षेत्र की किशोरी रविवार सुबह 11:30 बजे बाजार गई थी। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश की। दोपहर करीब 2:30 बजे वह घर पहुंची। परिजनों ने पूछताछ की तो उसने बताया कि बाजार में एक परिचित उसे बहला फुसलाकर कार में बैठाकर ले गया। बाद में वह उसे गंगानगर क्षेत्र के एक होटल में ले गया। यहां पहले से एक युवक था।
विज्ञापन


आरोप है कि जान से मारने की धमकी देकर दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद परिजन होटल पहुंचे। यहां एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। परिजनों ने पकड़े गए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। परिजनों के मुताबिक कुछ ही देर में किशोरी के नंबर पर कॉल आई। इसमें दूसरे आरोपी ने कहा कि अगर उसका नाम लिया तो वह उसे जान से मार देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में सीओ सदर देहात नवीना शुक्ला ने कहा कि परिजनों की तहरीर के बाद केस दर्ज कराया जा रहा है। पीड़िता का मेडिकल कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मामा ने किशोरी से दुष्कर्म किया, वीडियो बनाया, दादा संग शिकायत करने पहुंची पीड़िता 
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी के साथ मामा ने दुष्कर्म कर दिया। पीड़ित किशोरी ने दादा के साथ पहुंचकर एसपी सिटी से शिकायत की। उसने आरोप लगाया कि मामा ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेसुध कर दुष्कर्म किया। इसके बाद वीडियो बनाया। अब मामा उसे ब्लैकमेल कर रहा है। पीड़िता को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

इस किशोरी की मां का निधन हो चुका है। पिता किसी मामले में जेल में है। वह दादा के साथ रहती है। दो माह पहले उसके गाजियाबाद में डासना निवासी मामा की शादी थी। शादी में जाने की बात कहकर मामा उसे साथ ले गया। आरोप है कि यहां एक दिन मामा घुमाने के बहाने किशोरी को होटल ले गया। आरोप है कि यहां कोल्ड ड्रिंक नशीला पदार्थ दिया। फिर दुष्कर्म किया। ब्लैकमेल करने के लिए वीडियो भी बनाया। 

किशोरी के मुताबिक पांच दिन पहले दादा उसे घर ले आया। शनिवार रात मामा दोबारा घर आ गया। वह किशोरी पर साथ चलने का दबाव बनाने लगा। इसके बाद किशोरी ने दादा को घटना के बारे में बताया। दादा ने विरोध जताया तो मामा मौके से फरार हो गया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मामला गाजियाबाद से जुड़ा है। वहां की पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।

जिम संचालक ने रिसेप्शनिस्ट से की छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज  
जिम संचालक ने अपने यहां काम करने वाली रिसेप्शनिस्ट से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। अपनी पत्नी और एक अन्य महिला के साथ उसके घर आकर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोपी पति-पत्नी और एक महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

नौचंदी थाना क्षेत्र निवासी युवती क्षेत्र के एक जिम में करीब तीन वर्ष से रिसेप्शनिस्ट थी। आरोप है चार माह से जिम संचालक उसके फोन पर गंदे मेसेज भेजने लगा। नौकरी की वजह से वह बर्दाश्त करती रही। आरोपी ने उसे एक दिन शाम को पीछे से पकड़ लिया और अश्लील हरकत की।

पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। इसके बाद पीड़िता ने नौकरी छोड़ दी। उसने आरोपी की शिकायत पुलिस से करने की चेतावनी दी तो वह अपनी पत्नी और एक अन्य महिला के साथ उसके घर आ धमका। रुपये लेकर किसी के सामने मुंह न खोलने के लिए धमकाया। बात न मानने पर झूठे केस में धमकाने की धमकी भी दी।

चचेरी बहन से दुष्कर्म का प्रयास
परीक्षितगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का निकाह दिल्ली में हुआ था। वह अपने मायके आई हुई थी। मंगलवार को महिला अपने घर में अकेली थी। उसे अकेला पाकर उसके चाचा का लड़का घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता किसी तरह बाहर निकली और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed