फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut team won the matches in the basketball competition

Meerut News: बास्केटबॉल प्रतियोगिता में मेरठ की टीम ने जीते मैच

Sun, 26 Oct 2025 07:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 26 Oct 2025 07:22 PM IST
विज्ञापन
Meerut team won the matches in the basketball competition
- चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में चल रही है छठी प्रमेंद्र मेमोरियल बास्केटबाॅल प्रतियोगिता
विज्ञापन

फोटो संख्या 3
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में छठी प्रमेंद्र मेमोरियल बास्केटबाॅल प्रतियोगिता में दूसरे दिन रविवार को भी मैच खेले गए। मेरठ टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने मुकाबले जीते।

रविवार की सुबह सबसे पहला मैच गोरखपुर और अलीगढ़ के बीच हुआ। जिसमें गोरखपुर की टीम ने अलीगढ़ को 71-58 से हराया। दूसरा मुकाबला मेरठ की टीम ने मुरादाबाद को 36-25 से हराकर जीत दर्ज की। तीसरा मैच बागपत ने बुलंदशहर की टीम को 65-16 से हराकर जीता। चौथे मैच में भी बागपत की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और मुरादाबाद को 54-18 से पराजित किया। पांचवें मैच में अलीगढ़ की टीम ने सहारनपुर की टीम को 56-32 से हराया। वहीं मेरठ की टीम ने बुलंदशहर को 45-19 से हराया। इस मौकेे पर संस्था के सचिव डॉ. मनीष तोमर व बागपत बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण तोमर, मास्टर बलवान सिंह, रामपाल सिंह व प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed