फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Swing wizard Praveen Kumar will enhance the cricket talent of UP

Meerut: क्रिकेट प्रतिभाओं को निखारेंगे स्विंग के जादूगर प्रवीण कुमार, यूपी सीनियर चयन समिति के अध्यक्ष बने

Wed, 23 Oct 2024 10:44 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 23 Oct 2024 10:44 PM IST
सार

प्रवीण कुमार का कहना है कि यूपी में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए अधिक से अधिक कैंप लगाए जाएंगे। इससे उन्हें ज्यादा मौके मिलेंगे। 

विज्ञापन
Meerut: Swing wizard Praveen Kumar will enhance the cricket talent of UP
प्रवीण कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश क्रिकेट को ऊंचाइयों तक ले जाने और युवा क्रिकेटरों की प्रतिभाओं को उभारने की कमान मेरठ निवासी स्विंग के जादूगर पूर्व अंतरराष्ट्रीय तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार के हाथों में होगी। प्रवीण को उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से उत्तर प्रदेश सीनियर क्रिकेट चयन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। यूपीसीए के इस फैसले से मेरठ के क्रिकेट प्रेमियों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

 

फोन पर हुई बातचीत में प्रवीण कुमार ने कहा कि एसोसिएशन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में एक से बढ़कर एक क्रिकेटर हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रदेश के कई जिलों के क्रिकेटर नाम रोशन कर रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम में सालों यहां के क्रिकेटरों ने खेलकर देश का नाम रोशन किया है। आगे भी प्रदेश के क्रिकेटरों को आगे बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक अधिक से अधिक कैंप कराए जाएंगे और युवाओं को आगे बढ़ने का मौका दिया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

जब पीके की लहराती गेंदों पर नाचे थे कंगारू 
प्रवीण कुमार ने 2007 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था। उन्होंने वर्ष 2012 के तक 84 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और 112 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने बहुत ही कम समय में अपनी दोनों ओर स्विंग होती गेंदों के चलते दुनिायभर में नाम बना लिया था। बड़े से बड़े बल्लेबाज उनकी गेंदों के सामने सहज नहीं हो पाते थे। पाकिस्तान के खिलाफ जयपुर में 2007 में अपना वनडे पदार्पण करने वाले प्रवीण ने अपनी गेंदबाजी से पाकिस्तानी बल्लेबाजों के होश उड़ा दिए थे। 
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया में कॉमनवेल्थ बैंक वनडे त्रिकोणीय सीरीज की खिताबी जीत में उनकी भूमिका अहम रही।  फाइनल में उन्होंने लगातार दो गेंदों पर एडम गिलक्रिस्ट और रिकी पोंटिंग को आउट किया और दूसरे फाइनल में 46 रन देकर चार विकेट लिए, जिससे भारतीय टीम 258 के स्कोर का बचाव करने में सफल रही। इंग्लैंड के 2011 के दौरे में उन्होंने छह टेस्ट मैच खेले और भारत की ओर से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। आईपीएल में उन्होंने 2010 में रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू के लिए राजस्थान के खिलाफ हैट्रिक भी ली थी। जनवरी 2008 में रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के खिलाफ 68 रन देकर आठ विकेट लिए।
 

मेरठ से इन लोगों को मिली जिम्मेदारी
प्रवीण कुमार - चेयरमैन उप्र सीनियर क्रिकेट चयन समिति
डॉ. युद्धवीर सिंह - संयोजक वाराणसी इंटरनेशनल स्टेडियम समिति
राकेश गोयल- सदस्य, मार्केटिंग कमेटी
सुरेंद्र चौहान- सदस्य, जूनियर क्रिकेट चयन समिति
नीतू - सदस्य, महिला क्रिकेट समिति
सतेंद्र यादव- सदस्य, क्रिकेट टैलेंट समिति
संजय रस्तोगी, सदस्य यूपीसीए एपेक्स काउंसिल


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed