{"_id":"6963d4d23d8e1106a809cdf3","slug":"meerut-swatendra-dev-singh-said-bjp-spent-4-times-more-than-congress-on-mnrega-gave-respect-to-laborers-2026-01-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: स्वतंत्र देव सिंह बोले- भाजपा ने मनरेगा पर कांग्रेस से 4 गुना ज्यादा खर्च किया, मजदूर को दिया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: स्वतंत्र देव सिंह बोले- भाजपा ने मनरेगा पर कांग्रेस से 4 गुना ज्यादा खर्च किया, मजदूर को दिया सम्मान
Sun, 11 Jan 2026 10:20 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 11 Jan 2026 10:20 PM IST
सार
मेरठ में 'विकसित भारत-जी राम जी' जन जागरण अभियान पर भाजपा ने एसजीएम गार्डन में कार्यक्रम का आयोजन किया। स्वतंत्र देव सिंह ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। साथ ही कहा कि भाजपा की आत्मा गांवों में बसती है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में बोलते स्वतंत्र देव सिंह और मौजूद नेतागण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस से चार गुना ज्यादा राशि मनरेगा पर खर्च की है। कांग्रेस ने हमेशा मजदूरों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है, जबकि भाजपा ने सम्मान दिया है।
विज्ञापन
भाजपा मेरठ महानगर की ओर से एसजीएम गार्डन में 'विकसित भारत-जी राम जी' जन जागरण अभियान के संदर्भ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है और गांवों की आत्मा वहां के मजदूर, किसान और मेहनतकश परिवारों में निहित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जल शक्ति मंत्री ने कांग्रेस सरकार के दौरान मनरेगा की स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में मनरेगा पर 2 लाख 13 हजार 220 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे, जबकि एनडीए सरकार ने इस योजना में 8 लाख 53 हजार 810 करोड़ रुपये का निवेश किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि मोदी सरकार ने हमेशा मजदूरों के हितों का ध्यान रखा है और उन्हें आगे बढ़ाने का काम किया है। कांग्रेस सरकार पर मजदूर वर्ग को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें कभी सम्मान नहीं दिया गया।
'विकसित भारत-जी राम जी' अधिनियम के प्रमुख लाभ
सुनिश्चित रोजगार: प्रत्येक ग्रामीण परिवार को वर्ष में 125 दिनों का सुनिश्चित रोजगार उपलब्ध होगा।
त्वरित भुगतान: मजदूरी के लिए 15 दिनों की प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगी। मजदूरों को उनके श्रम का मूल्य साप्ताहिक भुगतान के रूप में, सीधे उनके बैंक खातों में, पूरी पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ प्राप्त होगा।
कृषि कार्यों को प्राथमिकता: बुआई और कटाई जैसे महत्वपूर्ण 60 दिनों के दौरान कार्य विराम का प्रावधान किया गया है, ताकि किसानों को समय पर मजदूर मिल सकें और कृषि कार्य निर्बाध रूप से चलता रहे।
आदिवासी श्रमिकों के लिए विशेष प्रावधान: वन क्षेत्रों में कार्य करने वाले आदिवासी श्रमिक भाइयों और बहनों के लिए विशेष ध्यान रखते हुए, उन्हें 25 दिनों का अतिरिक्त रोजगार प्रदान किया जाएगा।

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हरवीर पाल, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, मेरठ हापुड़ लोकसभा सांसद अरुण गोविल, राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज, कमल दत्त शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, महामंत्री महेश बाली, अरविंद गुप्ता मारवाड़ी, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा और गौरव मलिक सहित भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।