फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Suspicious death of married woman, her parents accused of murder, police sent husband and father-in-la

Meerut: विवाहिता की संदिग्ध माैत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस ने पति व ससुर को भेजा जेल

Thu, 07 Nov 2024 05:51 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेसक, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेसक, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 07 Nov 2024 05:51 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के खताैली में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में माैत हो गई। ससुराल वालों पर मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पति और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
Meerut: Suspicious death of married woman, her parents accused of murder, police sent husband and father-in-la
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर के खतौली में  गांव फहीमपुर खुर्द में विवाहिता शिक्षिका विशाखा (27) की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगोंं के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया हैं। पुलिस ने पति और ससुर को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन


सरधना थाना क्षेत्र के गांव रार्धना निवासी ओमपाल की पुत्री की शादी चार वर्ष पूर्व खतौली क्षेत्र के गांव फहीमपुर खुर्द निवासी जसबीर के पुत्र दीपक के साथ हुई थी। विशाखा एक प्राइवेट विद्यालय में शिक्षिका थी। उसका पति दीपक मेरठ के गांव नंगली में कोचिंग सेंटर चलाता है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: नये गृहकर पर बखेड़ा, मंत्री-विधायक को जवाब नहीं दे पाए अधिकारी, लगी फटकार... लक्ष्य जानकर होंगे हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर हालत में अस्पताल ले गए ससुराल वाले, उपचार के दाैरान विवाहिता की माैत
बुधवार शाम ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को गंभीर अवस्था में मेरठ के एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया था। मृतका के मायके वालों को जानकारी मिली तो वह भी मेरठ अस्पताल में पहुंच गए। वहां पर उपचार के दौरान रात में विवाहिता की मौत हो गई।

जहर देकर मारने का लगाया आरोप
मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर उनकी पुत्री को जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। मृतका की मां मीरा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़ित पक्ष ने बताया कि अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने उनकी बेटी की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पति दीपक तथा ससुर जसबीर को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया। पुलिस अन्य नामजद आरोपियों की तलाश कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed