{"_id":"6ab2d852fe4004493c0e68d9","slug":"634-candidates-ran-at-kailash-prakash-stadium-two-young-women-fainted-and-collapsed-meerut-news-c-72-1-mct1010-159874-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कैलाश प्रकाश स्टेडियम में 634 अभ्यर्थियों ने लगाई दौड़, दो युवती बेहोश होकर गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कैलाश प्रकाश स्टेडियम में 634 अभ्यर्थियों ने लगाई दौड़, दो युवती बेहोश होकर गिरी
विज्ञापन
गर्मी के चलते सुबह पांच बजे से शुरू कराई जा रही परीक्षा
- प्राथमिक उपचार के बाद घर लौटीं युवतियां
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) में मंगलवार को 634 अभ्यर्थियों ने जोर-आजमाइश की। दौड़ के दौरान दो महिला अभ्यर्थी अचानक बेहोश होकर ट्रैक पर गिर पड़ीं। तत्काल उन्हें एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें घर ले गए। मंगलवार को आयोजित दौड़ में 500 महिलाओं और 51 पुरुषों समेत कुल 551 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की।
बीते 15 सितंबर को भर्ती के पहले दिन सुबह करीब 10 बजे तेज धूप और भीषण गर्मी के कारण 11 अभ्यर्थी ट्रैक पर गश खाकर गिर पड़े थे। शामली के लिसाढ़ निवासी पूर्व सैनिक अंकुज मलिक (40), हापुड़ के मुक्तेश्वर निवासी तरुण और शामली निवासी सचिन की मौत हो चुकी है। इन हादसों के बाद प्रशासन ने भर्ती के समय में बड़ा बदलाव किया। अब धूप से बचाने के लिए सुबह पांच बजे से ही दौड़ कराई जा रही है।
मंगलवार को पीईटी में कुल 563 महिला और 71 पुरुष अभ्यर्थी शामिल हुए। एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने बताया कि मंगलवार को दौड़ के दौरान दो युवतियां बेहोश हो गई थीं, जिन्हें फौरन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। उपचार के बाद दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं और परिजनों के साथ घर लौट गई।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --