{"_id":"69d50a3a6cc36a8c770ae545","slug":"meerut-super-kings-and-parsu-eleven-won-the-matches-meerut-news-c-72-1-mct1009-151444-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मेरठ सुपर किंग्स और परसू इलेवन ने मैच जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मेरठ सुपर किंग्स और परसू इलेवन ने मैच जीते
विज्ञापन
आईटीआई क्रिकेट एकेडमी में मैच के बाद टीम के खिलाड़ी
- फोटो : Archive
मेरठ। आईटीआई साकेत क्रिकेट मैदान में चल रहे चौथे महावीर सिंह त्यागी मेमोरियल कॉरपोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को दो मैच खेले गए। इसमें मेरठ सुपर किंग्स और परसू इलेवन ने मैच जीते।
पहला मैच स्पोर्ट्स एक्स और परसू-11 के बीच में खेला गया। परसू-11 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 20 ओवर में 223 रन बनाए। इसमें मोहित शर्मा ने शानदार 84 रन की पारी खेली। स्पोर्ट्स एक्स की ओर से कप्तान शोभित त्यागी ने चार विकेट लिए। इसके जवाब में उतरे स्पोर्ट्स एक्स के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। रोहित भिंडर ने थोड़ा संघर्ष किया और 48 रन बनाए। उनके अलावा अन्य कोई बल्लेबाज ज्यादा नहीं टिक सका। स्पोर्ट्स एक्स की पूरी टीम 156 रन पर सिमट गई।
परसू-11 की ओर से नितिन भारद्वाज ने तीन और आदित्य शर्मा ने दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच मोहित शर्मा, बेस्ट बॉलर शोभित त्यागी, बेस्ट बैट्समैन विशाल नेगी रहे। दूसरा मैच अमेरिका क्रिकेट क्लब और मेरठ सुपर किंग्स के बीच में खेला गया। अमेरिका क्रिकेट क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए अनंत के शानदार 78 रनों की मदद से निर्धारित 20 ओवर में 191 रन बनाए।
विज्ञापन
इसके जवाब में मेरठ सुपर किंग्स ने शुरुआती विकेटों से उभरते हुए 19.1 ओवर में पांच विकेट खोकर इस लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। मैन ऑफ द मैच योगेश माली रहे। उन्होंने शानदार चार विकेट लिए। बेस्ट बॉलर वरुण कुमार, बैट्समैन अनंत अलग, बेस्ट फील्डर मेरठ सुपर किंग्स के कप्तान सुशांत रहे। अंपायर अंकित राठी, समित गुप्ता और कपिल चौधरी रहे। इस मौके पर अमेरिकन एनर्जी के डायरेक्टर प्रणव लांबा, अमेरिकन इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉक्टर विक्रम प्रकाश, स्पोर्ट्स एक्स के शोभित त्यागी, आशुतोष, देवव्रत चौहान, वरुण सहित अन्य मौजूद रहे।