फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Stunting youth hit a couple riding a bike with their car, woman died, three children kept crying

Meerut: स्टंट करते युवकों ने कार से बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, महिला की मौत, बिलखते रहे तीन बच्चे

Wed, 16 Oct 2024 07:23 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 16 Oct 2024 07:23 PM IST
सार

कार सवार युवकों ने बाइक में पहले साइड मारी। दंपती बाइक समेत गिर गया। दिनेश ने कार सवार युवकों को बुरा-भला कहा तो उन्होंने फिर से कार से टक्कर मारी और फरार हो गए। 

विज्ञापन
Meerut: Stunting youth hit a couple riding a bike with their car, woman died, three children kept crying
अंजेश की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कार में स्टंट करने से मना किया तो कार से बाइक सवार दंपती को टक्कर मारकर युवक फरार हो गए। दंपती को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां महिला की मौत हो गई, जबकि पत्नी का उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन

फलावदा मार्ग स्थित गांव नंगला हरेरू निवासी दिनेश तीन दिन पहले अपनी पत्नी अंजेश के साथ बाइक से फलावदा मार्ग स्थित खेत पर जा रहा था। जैसे ही वह कॉलेज के समीप पहुंचा तो पीछे से कार में स्टंट करते हुए कुछ युवक आने लगे। कार सवार युवकों ने बाइक में टक्कर मार दी। दंपती बाइक समेत गिर गया। दिनेश ने कार सवार युवकों को बुरा-भला कहा तो उन्होंने दंपती का मजाक उड़ाया। उसके बाद जैसे ही दंपती बाइक पर बैठा, युवकों ने कार से फिर टक्कर मार दी और फरार हो गए। दिनेश और उसकी पत्नी अंजेश बुरी तरह घायल हो गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों को गंभीर हालत में मेरठ के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया। मंगलवार को उपचार के दौरान अंजेश (35) की मौत हो गई। जबकि दिनेश का उपचार चल रहा है। मृतका महिला का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। महिला के तीन छोटे बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया। इसके बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed