{"_id":"6a63499beb7130091c09d1dc","slug":"meerut-students-hold-symbolic-funeral-procession-of-education-minister-demand-resignation-over-neet-paper-lea-2026-07-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: छात्रों ने निकाली शिक्षा मंत्री की सांकेतिक शवयात्रा,सपा नेताओं ने की नीट पेपर लीक पर इस्तीफे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: छात्रों ने निकाली शिक्षा मंत्री की सांकेतिक शवयात्रा,सपा नेताओं ने की नीट पेपर लीक पर इस्तीफे की मांग
Fri, 24 Jul 2026 05:08 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 24 Jul 2026 05:08 PM IST
सार
मेरठ में सपा नेताओं के नेतृत्व में छात्रों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर उनकी सांकेतिक शवयात्रा निकाली। प्रदर्शनकारियों ने नीट पेपर लीक मामले में छात्रों को मुआवजा देने और सरकार पर दमनकारी नीति अपनाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
सपा का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नीट पेपर लीक और छात्रों के मुद्दों को लेकर मेरठ में समाजवादी पार्टी के नेताओं के नेतृत्व में छात्रों ने शुक्रवार को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की सांकेतिक शवयात्रा निकाली। सपा नेता प्रदीप कसाना और जाहिद त्यागी के नेतृत्व में निकाले गए प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने और उनके साथ दमनकारी रवैया अपनाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर निकाली सांकेतिक शवयात्रा
सपा नेताओं के नेतृत्व में छात्रों ने धर्मेंद्र प्रधान की सांकेतिक शवयात्रा निकाली। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि नीट पेपर लीक मामले में छात्रों को न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने सरकार से छात्रों की मांगों पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
प्रदीप कसाना ने आरोप लगाया कि भारत सरकार लगातार छात्रों के खिलाफ दमनकारी नीति अपना रही है और उनका शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक के कारण जिन छात्रों की मौत हुई है, उनके परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: आन की खातिर हत्या: जिस बेटी को गोद में खिलाया, उसकी हत्या करते वक्त नहीं कांपा दंपती का कलेजा
Trending Videos
छात्रों पर लाठीचार्ज का भी जताया विरोध
प्रदीप कसाना ने कहा कि जब छात्र और युवा अपनी जायज मांगों को लेकर सरकार से सवाल करते हैं तो उनके खिलाफ बल प्रयोग किया जाता है। आरोप लगाया कि छात्रों पर बर्बरता से लाठीचार्ज किया जाता है और महिलाओं व बच्चों को भी नहीं बख्शा जाता। उन्होंने कहा कि छात्र, नौजवान, किसान और व्यापारी समेत समाज का हर वर्ग परेशान है। सरकार को छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से सुनना चाहिए और उनकी मांगों का समाधान करना चाहिए।
मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन जारी रखने की चेतावनी
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार छात्रों की मांगें नहीं मानती है तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता इसी तरह सड़कों पर उतरकर आंदोलन करते रहेंगे। उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई। प्रदर्शन के दौरान इशू पूठा, हैप्पी, इमरान, घोली गुर्जर समेत कई लोग मौजूद रहे।