{"_id":"671a865bcc3a08966709f16a","slug":"meerut-student-shocked-after-casteist-slur-was-used-in-school-had-to-be-hospitalised-2024-10-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: स्कूल में जातिसूचक शब्द कहने पर सदमे में आया छात्र, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती, प्रशासन में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: स्कूल में जातिसूचक शब्द कहने पर सदमे में आया छात्र, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती, प्रशासन में हड़कंप
Thu, 24 Oct 2024 11:10 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 24 Oct 2024 11:10 PM IST
सार
स्कूल में दो छात्र कई दिन से पीड़ित को जातिसूचक शब्द कह रहे थे। सब बच्चों के सामने छात्र बेइज्जती महसूस करता था। इस कारण वह डिप्रेशन में आ गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक निजी स्कूल में कक्षा नौ के छात्र की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। छात्र अनुसूचित जाति से है। परिजनों और अन्य लोगों का आरोप है कि दो सहपाठी जातिसूचक शब्द बोलकर छात्र पर टिप्पणी करते हैं। इससे परेशान छात्र अवसाद में आ गया। बृहस्पतिवार शाम परिजन और अन्य लोग काफी संख्या में थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
कसेरूबक्सर निवासी मनोज कुमार एक बैंक में काम करते हैं। मनोज के मुताबिक उनका बेटा निजी स्कूल में पढ़ता है। पिछले कुछ माह से उसकी कक्षा में पढ़ने वाले दो छात्र उसे लगातार परेशान करते आ रहे हैं। वह उसे जातिसूचक शब्द कहते हैं। अकसर पेपर की बॉल बनाकर उसके ऊपर फेंकते हैं। हाथ छूने पर हाथ धोकर आते हैं। इस कृत्य की जानकारी छात्र ने दी तो उन्होंने स्कूल प्रशासन से शिकायत की। प्रधानाचार्य ने भरोसा दिलाया कि आगे से उसके साथ ऐसा नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बावजूद सहपाठी उसे परेशान कर रहे थे। इसके चलते छात्र अवसाद में चला गया। तीन दिन पहले छात्र को अस्पताल ले जाना पड़ा। दो दिन पूर्व वह लोग थाने पर आए तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके चलते बृहस्पतिवार शाम लोग फिर गंगानगर थाने पहुंचे। उन्होंने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। परिजनों को आश्वासन दिया गया कि शुक्रवार को सीओ सदर देहात नवीना शुक्ला के समक्ष दोनों पक्षों को बुलाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर बिजेंद्र लोहरे, पूर्व पार्षद दिनेश, भीम आर्मी महानगर अध्यक्ष गौतम, बिरजू, महेश प्रधान, प्रदीप, बॉबी टॉंक, मदन आदि मौजूद रहे।