फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Student said, college teacher did physical abuse, obscene acts...this action was taken

Meerut: छात्रा बोली, कालेज के अध्यापक ने एक्स्ट्रा क्लास के बहाने रोका, फिर किया ये अश्लील काम...

Tue, 15 Oct 2024 07:10 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 15 Oct 2024 07:10 PM IST
सार

जानी के एक कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा ने कॉलेज के एक अध्यापक के खिलाफ प्रबंधन समिति से लिखित शिकायत की थी। अध्यापक पर शारीरिक शोषण, अश्लील व अशोभनीय कृत्य करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Meerut: Student said, college teacher did physical abuse, obscene acts...this action was taken
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जानी क्षेत्र के एक कॉलेज की कक्षा 12 की छात्रा ने कॉलेज के अध्यापक पर शारीरिक शोषण, अश्लील व अशोभनीय कृत्य करने का आरोप लगाया है। छात्रा की शिकायत पर कॉलेज प्रबंधन ने आरोपी अध्यापक को निलंबित कर जांच बैठा दी है। घटना को लेकर कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं और परिजनों में भारी रोष है। 
विज्ञापन

जानी क्षेत्र के एक कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा ने तीन पूर्व कॉलेज के ही एक अध्यापक के खिलाफ प्रबंधन समिति से लिखित शिकायत की थी। छात्रा ने अध्यापक पर शारीरिक शोषण, अश्लील व अशोभनीय कृत्य करने का आरोप लगाया है। बताया कि उसे कालेज में ही एक्स्ट्रा क्लास के नाम पर रोककर मनमानी की गई। शिकायत पर तत्काल कॉलेज प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। तत्काल प्रभाव से आरोपी अध्यापक अरुण कुमार को निलम्बित कर दिया गया। इसकी सूचना जिला विद्यालय निरीक्षक को भी भेज दी गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं घटना के बाद से कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं और उनके अभिभावकों में भारी रोष है। उन्होंने आरोपी अध्यापक के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है। कॉलेज प्रंबधक ने बताया कि जांच के लिए कमेटी बना दी है। वहीं छात्रा की ओर से पुलिस में अभी शिकायत नहीं की गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed