{"_id":"670e6fd0d38809741d06b166","slug":"meerut-student-said-college-teacher-did-physical-abuse-obscene-acts-this-action-was-taken-2024-10-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: छात्रा बोली, कालेज के अध्यापक ने एक्स्ट्रा क्लास के बहाने रोका, फिर किया ये अश्लील काम...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: छात्रा बोली, कालेज के अध्यापक ने एक्स्ट्रा क्लास के बहाने रोका, फिर किया ये अश्लील काम...
Tue, 15 Oct 2024 07:10 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 15 Oct 2024 07:10 PM IST
सार
जानी के एक कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा ने कॉलेज के एक अध्यापक के खिलाफ प्रबंधन समिति से लिखित शिकायत की थी। अध्यापक पर शारीरिक शोषण, अश्लील व अशोभनीय कृत्य करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जानी क्षेत्र के एक कॉलेज की कक्षा 12 की छात्रा ने कॉलेज के अध्यापक पर शारीरिक शोषण, अश्लील व अशोभनीय कृत्य करने का आरोप लगाया है। छात्रा की शिकायत पर कॉलेज प्रबंधन ने आरोपी अध्यापक को निलंबित कर जांच बैठा दी है। घटना को लेकर कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं और परिजनों में भारी रोष है।
विज्ञापन
जानी क्षेत्र के एक कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा ने तीन पूर्व कॉलेज के ही एक अध्यापक के खिलाफ प्रबंधन समिति से लिखित शिकायत की थी। छात्रा ने अध्यापक पर शारीरिक शोषण, अश्लील व अशोभनीय कृत्य करने का आरोप लगाया है। बताया कि उसे कालेज में ही एक्स्ट्रा क्लास के नाम पर रोककर मनमानी की गई। शिकायत पर तत्काल कॉलेज प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। तत्काल प्रभाव से आरोपी अध्यापक अरुण कुमार को निलम्बित कर दिया गया। इसकी सूचना जिला विद्यालय निरीक्षक को भी भेज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं घटना के बाद से कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं और उनके अभिभावकों में भारी रोष है। उन्होंने आरोपी अध्यापक के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है। कॉलेज प्रंबधक ने बताया कि जांच के लिए कमेटी बना दी है। वहीं छात्रा की ओर से पुलिस में अभी शिकायत नहीं की गई है।