{"_id":"5d8f41fd8ebc3e93bb4c6648","slug":"meerut-student-kidnapped-when-she-went-to-find-a-job-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी के लिए इंटरव्यू देने घर से निकली थी छात्रा, दूसरे दिन भी नहीं लौटी, अपहरण की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी के लिए इंटरव्यू देने घर से निकली थी छात्रा, दूसरे दिन भी नहीं लौटी, अपहरण की आशंका
Sat, 28 Sep 2019 04:50 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 28 Sep 2019 04:50 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के परतापुर थानाक्षेत्र निवासी बीएड की छात्रा नोएडा स्थित कंपनी में सहेली व उसके तीन साथियों के साथ नौकरी के लिए गई थी लेकिन वापस घर नहीं लौटी। छात्रा के परिजनों ने थाने में अपहरण की तहरीर दी है।
विज्ञापन
शताब्दीनगर निवासी छात्रा बाईपास स्थित एक शिक्षण संस्थान में बीएड द्वितीय वर्ष की छात्रा है। गुरूवार को छात्रा की सहेली व उसके तीन साथी नौकरी की तलाश में नोएडा स्थित कंपनी गए थे। छात्रा रात में घर नहीं लौटी तो परिजनों से सहेली से जानकारी की। छात्रा की सहेली ने साथ में गए तीनों युवकों के नाम बताए।
विज्ञापन
परिजनों ने युवकों के घर में पता किया तो एक युवक भी गायब मिला। उसका मोबाइल भी बंद था। शुक्रवार को परिजनों ने साथ गए युवक मुस्तफा पुत्र मुमताज निवासी घसौली को नामजद कर अपहरण की तहरीर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने मुमताज को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इंस्पेक्टर आनन्द मिश्रा का कहना है कि छात्रा को जल्द बरामद किया जाएगा।