{"_id":"69b16d8e31e99399fb0cebd6","slug":"meerut-student-khushi-selected-in-under-23-up-cricket-team-meerut-news-c-72-1-mct1009-149988-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मेरठ की छात्रा खुशी का अंडर-23 यूपी क्रिकेट टीम में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मेरठ की छात्रा खुशी का अंडर-23 यूपी क्रिकेट टीम में चयन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेरठ में बीपीईएस (बेचलर इन फिजिकल एजुकेशन) की छात्रा खुशी राठी ने महिला अंडर-23 उत्तर प्रदेश की टीम में जगह बना ली है। हाल ही में उन्हें टीम के साथ जोड़ा गया है। खुशी सीधे हाथ की बल्लेबाज हैं। इससे पहले भी वह कई प्रतियोगिताओं में खेल चुकी हैं। बोर्ड ट्रॉफी में उनका पहली बार चयन हुआ है। उनके मूल शहर मुजफ्फरनगर और उनकी अहलावत क्रिकेट एकेडमी में भी खुशी का माहौल है।
खुशी मुजफ्फरनगर की रहने वाली हैं। वह पिछले कई वर्षों से अहलावत क्रिकेट एकेडमी में कोच शूरवीर सिंह से प्रशिक्षण ले रही हैं। शूरवीर ने बताया कि खुशी दो साल से नोर्थ जोन यूनिवर्सिटी खेलों में शहर का नाम रोशन कर चुकी हैं। अब बीसीसीआई की ओर से अंडर-23 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट कराया जा रहा है। इसमें खुशी को टीम के साथ जोड़ा गया है। खुशी यहां मेरठ के एक कालेज से बीपीईएस कर रही हैं। खुशी ने इस उपलब्धि का श्रेय सतेंद्र सिंह प्रधान, कोच शूरवीर, अकरम सैफी और अपनी मां मीनू राठी को दिया है। उनके चयन पर परिजनों अनुषी, विदुषी सहित अन्य ने मिठाई बांटकर खुशी जताई।