फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Strikers won the match by six wickets.

Meerut News: मेरठ स्ट्राइकर्स ने छह विकेट से मैच जीता

Tue, 23 Jun 2026 08:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 08:03 PM IST
विज्ञापन
Meerut Strikers won the match by six wickets.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। किला रोड स्थित गेम सिटी एरेना में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में मेरठ स्ट्राइकर्स ने छह विकेट से मैच जीत लिया। इस टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। सागरे डॉमिनेंट की टीम मेरठ स्ट्राइकर्स के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और मात्र 108 रन बनाकर 17.1 ओवर में ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से अखिल तोमर ने 32 रन बनाकर सर्वाधिक योगदान दिया, जबकि गौरव कुशवाहा ने 19 20 रन बनाए। मेरठ स्ट्राइकर्स की ओर से धर्मेंद्र यादव ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार विकेट हासिल किए। अश्विनी सैनी ने तीन विकेट लिए। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ स्ट्राइकर्स की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 10.1 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 112 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से नितिन भाटी ने 18 गेंदों में 38 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि उदय तोमर ने भी 18 गेंदों में 34 रन बनाकर जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गेंदबाजी में अखिल तोमर ने 2 विकेट लिए। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए धर्मेंद्र यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed