{"_id":"69955a7f0016cf9697090f83","slug":"meerut-stray-dog-attacks-elderly-man-sleeping-roadside-seriously-injured-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: सड़क किनारे सो रहे बुजुर्ग पर आवारा कुत्ते का हमला, चेहरे को बुरी तरह नोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सड़क किनारे सो रहे बुजुर्ग पर आवारा कुत्ते का हमला, चेहरे को बुरी तरह नोचा
Wed, 18 Feb 2026 11:53 AM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Wed, 18 Feb 2026 11:53 AM IST
सार
मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में सड़क किनारे सो रहे बुजुर्ग पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। गंभीर घायल बुजुर्ग को जिला अस्पताल से दिल्ली रेफर किया गया है। नगर निगम कुत्ते को पकड़ने के लिए अभियान चलाएगा।
विज्ञापन
सड़कों पर घूमते लावारिस कुत्ते।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के नूर नगर हाल्ट के पास मंगलवार शाम सड़क किनारे सो रहे 55 वर्षीय ओमवीर पर एक आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने उनके चेहरे को बुरी तरह नोच लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
लोगों ने बचाई जान
घटना के दौरान ओमवीर की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने डंडों से कुत्ते को भगाया और घायल को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
हालत गंभीर, दिल्ली रेफर
घायल ओमवीर को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया।
पहले भी कर चुका है हमला
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह कुत्ता पहले भी कई लोगों पर हमला कर चुका है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
कुत्ते को पकड़ने के लिए चलेगा अभियान
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमर सिंह ने बताया कि हमलावर कुत्ते को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।