फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Sticks and swords waved in the procession against Yati Narasimhanand, police attacked, report on 180

Meerut: यति नरसिंहानंद के खिलाफ जुलूस में लहराए लाठी-डंडे और तलवार, पुलिस पर हमला, 180 पर रिपोर्ट

Mon, 07 Oct 2024 09:24 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 07 Oct 2024 09:24 PM IST
सार

मुंडाली गांव में सोमवार को बड़ी संख्या में युवा एकत्र हुए और जुलूस निकाला। हसीन नाम के युवक की अगुवाई में निकाले जा रहे जुलूस में बड़ी संख्या में बच्चे भी शामिल रहे। 

विज्ञापन
Meerut: Sticks and swords waved in the procession against Yati Narasimhanand, police attacked, report on 180
जुलूस में शामिल युवक, किशोर और बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यति नरसिंहानंद की पैगंबर मुहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में सोमवार को मुंडाली में बिना अनुमति निकाले जा रहे जुलूस को रोकने का प्रयास करने पर पुलिस टीम पर जानलेवा किया गया। भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर पथराव किया। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए उन्हें खदेड़ा तो जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने 30 नामजद और 150 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद की पैगंबर मुहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर जगह-जगह विरोध प्रदर्शन जारी हैं। सोमवार को मुंडाली गांव में बड़ी संख्या में युवा एकत्र हुए और जुलूस निकाला। हसीन नाम के युवक की अगुवाई में निकाले जा रहे जुलूस में बड़ी संख्या में बच्चे भी शामिल रहे। जुलूस में शामिल युवा और बच्चे तलवार और लाठी-डंडे लहराते हुए धार्मिक और देशविरोधी नारेबाजी कर रहे थे। जिससे गांव में दूसरे समुदाय के लोगों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जुलूस रोकते हुए अनुमति के बारे में पूछा। जुलूस में शामिल लोगों ने पुलिस से गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। इस दौरान पथराव भी किया गया। पुलिस ने लाठी फटकार कर जुलूस में शामिल लोगों को खदेड़ दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गए। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed