{"_id":"68c148aff87a349167015af9","slug":"meerut-stf-arrests-inter-state-smuggler-in-shahjahanpur-with-1-5-crore-ganja-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में STF की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय गिरोह का तस्कर गिरफ्तार, 1.5 करोड़ की कीमत का गांजा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में STF की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय गिरोह का तस्कर गिरफ्तार, 1.5 करोड़ की कीमत का गांजा बरामद
Wed, 10 Sep 2025 03:16 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Wed, 10 Sep 2025 03:16 PM IST
सार
Meerut Crime News: मेरठ एसटीएफ ने शाहजहांपुर में अंतरराज्यीय गिरोह के तस्कर सुभाष सिंह को गिरफ्तार कर आयसर कैंटर से 271 किलो गांजा बरामद किया। बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपए आंकी गई है।
विज्ञापन
आरोपी युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
स्पेशल ट्रांसपोर्ट मेरठ यूनिट में एक सूचना के आधार पर शाहजहांपुर जनपद में सरयू पुलिया के ओवरब्रिज से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले अंतर राज्यीय गिरोह के एक सदस्य सुभाष सिंह को गिरफ्तार किया है उसके पास से 271 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत डेढ़ करोड़ रुपए बताई गई है।
विज्ञापन
एसटीएफ के एएसपी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी सुभाष सिंह हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जनपद के नूरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लडोरी गांव का निवासी है। वह आयसर कैंटर में यह गंजा भरकर ले जा रहा था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: अब्दुल्ला रेजीडेंसी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, मालिक जावेद और महेंद्र गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
पूछताछ में उसने बताया कि वह काफी समय से उड़ीसा से अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी कर रहा है। बरेली व आसपास के जनपदों में फुटकर में वह अपने परिचय को इस गांजे की तस्करी करनी थी।
बताया कि गांजा उड़ीसा में डेढ़ हजार रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से मिलता है और इसे यहां पर 4000 प्रति किलोग्राम के हिसाब से बेच देता है। उन्होंने बताया कि संबंध में शाहजहांपुर जनपद के थाना तिलहर में पकड़े गए आरोपी सुभाष सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।