Meerut: कार लोन फ्रॉड के सरगना को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार, बरामद हुए फर्जी दस्तावेज और दो कारें
मेरठ में एसटीएफ ने कार लोन फ्रॉड गिरोह के सरगना अनंगपाल नागर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से फर्जी आधार कार्ड, डेबिट कार्ड, पैन कार्ड और दो कारें बरामद हुईं।
विस्तार
मेरठ में एसटीएफ ने कार लोन फ्रॉड गिरोह के सरगना अनंगपाल नागर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्राम छुछाई, किठौर का निवासी है। वह विभिन्न बैंकों में किराये के मकान का पता दिखाकर वाहन खरीदने के लिए लोन लेता था, लेकिन किस्त जमा नहीं करता था।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सात आधार कार्ड, पांच डेबिट कार्ड, चार पैन कार्ड और बैंक की पासबुकें बरामद की हैं। इसके साथ ही दो कारें भी जब्त की गई हैं।
यह भी पढ़ें: Murder: मेरठ में ढाई लाख रुपये वापस मांगने पर सेवानिवृत्त बाबू की हत्या, आरोपी फरार
एएसपी एसटीएफ बृजेश सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी किला परिक्षित रोड स्थित कृष्णा पब्लिक स्कूल के पास अपने साथी से मिलने आ रहा है। टीम ने उसे वहीं दबोच लिया।
पुलिस आरोपी से विस्तृत पूछताछ कर रही है ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाया जा सके और पूरे नेटवर्क को पकड़ा जा सके।