फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut started with a win by defeating Azamgarh

Meerut News: आजमगढ़ को हराकर मेरठ ने जीत से की शुरूआत

Thu, 08 Jan 2026 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Meerut started with a win by defeating Azamgarh
अमर उजाला....कैलाश प्रकाश स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका हाकी प्रतियोगिता में भिड़
प्रदेशीय सब जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता शुरू, पहले दिन बरेली, गोरखपुर, झांसी और मिर्जापुर ने भी जीते मैच
विज्ञापन

-पहले दिन खेले गए पांच मुकाबले, अधिकांश एकतरफा रहे
सिवालखास विधायक गुलाम मोहम्मद ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल निदेशालय की ओर से बुधवार से सब जूनियर प्रदेशीय महिला हॉकी प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले ही दिन कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। मेरठ से आजमगढ़ को हराकर जीत के साथ शुरूआत की। पहले दिन मेरठ के अलावा बरेली, गोरखपुर, झांसी और मिर्जापुर की टीमों ने मुकाबले जीते। सर्द हवाओं के बीच महिला खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि सिवालखास के विधायक गुलाम मोहम्मद ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। छह दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन पहला मुकाबला बरेली और अलीगढ़ मंडल के बीच हुआ। मैच में बरेली की टीम ने एक तरफा ही 4-0 से मुकाबला जीता। दूसरा मैच गोरखपुर और मुरादाबाद मंडल की टीम के बीच खेला गया इसमें गोरखपुर की टीम ने भी शानदार खेल दिखाया और 4-0 से मैच जीता। तीसरा मैच झांसी मंडल और आगरा की टीम के बीच हुआ। झांसी की टीम ने 3-0 से एकतरफा मैच जीता। चौथा मैच मिर्जापुर और चित्रकूट मंडल की टीम के बीच हआ। इसमें मिर्जापुर की टीम ने 6-0 से शानदार जीत हासिल की।
विज्ञापन

दिन का आखिरी मैच मेरठ मंडल और आजमगढ़ मंडल की टीम के बीच हुआ। इसमें मेरठ की टीम ने 1-0 से जीती। दोनों टीम की खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इस मौके पर विशिष्ठ अतिथि दीवान पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य वीके सिंह रहे। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव ने सभी अतिथियों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में कुल 20 टीम प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता के दौरान पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी प्रवीण शर्मा, पूर्व खेल निदेशक व ओलंपियन झम्मन लाल शर्मा की बेटी सरोज शर्मा, अर्जुन अवार्डी सतीश कुमार यादव, अब्दुल अहद, वरिष्ठ हॉकी प्रशिक्षक ज्ञानेंद्र सिंह, कुलविंदर, हॉकी संघ के कोषाध्यक्ष रजनीश कौशल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता को लेकर बनाए गए चार पूल
हॉकी कोच भूपेश ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर चार पूल बनाए गए हैं। इसमें पूल ए में अयोध्या छात्रावास, मेरठ मंडल, अलीगढ़, बरेली और आजमगढ़ हैं। पूल बी में प्रयागराज, कानपुर, मिर्जापुर, चित्रकूट, अयोध्या मंडल शामिल हैं। पूल सी में गोरखपुर मंडल, देवीपाटन, मुरादाबाद, लखनऊ मंडल, बस्ती शामिल है। पूल डी में स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुर, झांसी, सहारनपुर, आगरा, वाराणसी की टीम शामिल है।
आज होंगे आठ मुकाबले
बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता में 8 मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मुकाबला सहारनपुर और वाराणसी के बीच होगा। दूसरा मुकाबला आमगढ़ और बरेली, तीसरा मुकाबला प्रयागराज और कानपुर के बीच खेला जाएगा। चौथा मुकाबला मिर्जापुर और अयोध्या, पांचवां लखनऊ और गोरखपुर के बीच होगा। छठा मुकाबला देवीपाटन और मुरादाबाद और सातवां मुकाबला स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुर और आगरा के बीच होगा। सातवा मुकाबला वाराणसी और झांसी और 8वां मुकाबला अलीगढ़ और आजमगढ़ के बीच खेला जाएगा।

खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने को होगा कार्य : गुलाम मोहम्मद
सिवालखास विधायक गुलाम मोहम्मद ने प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। वह भी खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
शिक्षा के साथ खेल भी जरूरी : सरोज शर्मा
पूर्व खेल निदेशक और ओलंपियन झम्मन लाल शर्मा की बहन सरोज शर्मा ने कहा कि खेल से शारीरिक के साथ मानसिक विकास भी होता है। युवाओं को आगे आना चाहिए और खेल से साथ जुड़ना चाहिए। शिक्षा के साथ-साथ खेल भी आवश्यक है।


गोखपुर मंडल की खिलाड़ी को जिला अस्पताल में कराया भर्ती
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने आई गोरखपुर मंडल की टीम की खिलाड़ी वंशिका की मंगलवार को अचानक तबीयत खराब हो गई। उनके पेट में दर्द और उल्टी होने के कारण जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस कारण वह बुधवार को मैच नहीं खेल सकी। हालांकि बुधवार शाम में तबीयत ठीक होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed