फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: SSP Rohit Singh has suspended the outpost in-charge and the head constable

Meerut News: एक्शन मूड में एसएसपी, चौकी प्रभारी व हेड कांस्टेबल को किया सस्पेंड, लगातार मिल रही थीं शिकायतें

Tue, 28 Mar 2023 12:24 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 28 Mar 2023 12:24 AM IST
सार

Meerut News : एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने चौकी प्रभारी व हेड कांस्टेबल को सस्पेंड किया है। जानिए आखिर पूरा मामला क्या था।

विज्ञापन
Meerut: SSP Rohit Singh has suspended the outpost in-charge and the head constable
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ जनपद में पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है। कंकरखेड़ा में हाईवे स्थित कृष्णा चौकी प्रभारी व हेड कांस्टेबल को एसएसपी ने निलंबित कर दिया। शिकायत मिलने के बाद एसएसपी ने यह कार्रवाई की है। 

विज्ञापन


बताया गया कि चौकी प्रभारी व हेड कांस्टेबल के खिलाफ कई मामलों में शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद एसएसपी ने दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए थे।

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने सोमवार देर रात कृष्णा पब्लिक चौकी प्रभारी असलम हुसैन व हेड कांस्टेबल शांतुल को सस्पेंड कर दिया है। दरअसल, काफी समय से दोनों की लगातार शिकायतें अधिकारियों के पास पहुंच रही थीं। जिसके बाद एसएसपी ने सीओ को विभागीय जांच सौंपी थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: याकूब की लग्जरी गाड़ियां होंगी जब्त, अब तक 22 करोड़ की संपत्ति कुर्क, एसएसपी ने दिए सख्त आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि तीन दिन पूर्व चौकी से महज 200 मीटर पहले हाईवे स्थित एक रेस्टोरेंट पर छात्रों के गुटों में जमकर मारपीट हुई थी। वहीं एक पक्ष के छात्रों ने कई राउंड हवाई फायरिंग कर दी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया था। छात्रों के बीच हुई मारपीट व फायरिंग के चलते चौकी प्रभारी पर गाज गिर गई। 

यह भी पढ़ें: फांसी देने की मांग: जेल में पेटभर खाना खाया, फिर चैन की नींद सोए हत्यारे, ठुमके लगाती दिखी कातिल मां

वहीं चौकी प्रभारी व हेड कांस्टेबल के खिलाफ पुराने मामलों में भी लगातार शिकायतें मिल रही थीं। चौकी के बारे में क्षेत्र के लोगों द्वारा गंभीर शिकायत किए जाने पर कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने भी अधिकारियों से शिकायत की थी। सीओ दौराला अभिषेक पटेल ने बताया कि चौकी प्रभारी व हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed