फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: 'SSP beat and tortured us in his office,' allege farmer leaders; here is the reason cited.

Meerut: 'एसएसपी ने हमें अपने कार्यालय में पीटा, यातनाएं दीं', किसान नेताओं ने लगाया आरोप; ये बताई वजह

Fri, 21 Aug 2026 12:56 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 21 Aug 2026 12:56 AM IST
सार

दलित छात्रा की हत्या के मामले में समाज के लोगों ने कलक्ट्रेट गेट पर हंगामा-प्रदर्शन किया था। एसएसपी रहे अविनाश पांडेय ने प्रदर्शनकारियों को थप्पड़ मारे थे। उस मामले में किसान नेता दिग्विजय भाटी को भी नामजद किया गया था। दिग्विजय भाटी एसएसपी कार्यालय पहुंचे थे। वहीं एक अधिवक्ता रवि गौतम ने अविनाश पांडेय के खिलाफ धरना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
Meerut: 'SSP beat and tortured us in his office,' allege farmer leaders; here is the reason cited.
कमिश्नरी पार्क में धरने पर बैठे अधिवक्ता रवि गौतम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन बीआर आंबेडकर के अध्यक्ष डॉ. दिग्विजय भाटी और उनके साथी मोहित जाटव ने एसएसपी अविनाश पांडेय और सिविल लाइन थाने के प्रभारी अखिलेश गौड़ पर पीटने और यातनाएं देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उन्हें बुधवार रात सिविल लाइन थाने ले जाया गया। यहां पर मेडिकल कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

 

भाटी के अनुसार, बुधवार को वह मोहित जाटव के साथ एसएसपी कार्यालय गए थे। एसएसपी अविनाश पांडेय उस वक्त कार्यालय में नहीं थे। उनके पहुंचने के पांच मिनट बाद एसएसपी आ गए और एक सिपाही से आवाज लगवाकर उन्हें अंदर बुलवाया। यहां दोनों ने अपना परिचय दिया। आरोप है कि भाटी का नाम सुनते ही एसएसपी भड़क गए और कहा कि तुम वही हो, जिसने कलक्ट्रेट गेट पर हंगामा किया था। आरोप है कि कार्यालय में ही एसएसपी ने दोनों को पीटा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सिविल लाइन इंस्पेक्टर अखिलेश गौड़ एसएसपी कार्यालय पहुंचे। वह उन्हें स्वॉट कार्यालय पुलिस लाइन लेकर गए। यहां अखिलेश गौड़ और उनकी टीम ने भी मोहित और भाटी की पिटाई की। रात में उन्हें सिविल लाइन थाने ले जाया गया। आरोप है कि पिटाई से उनकी आंखों से खून आ गया। इसके बाद पुलिस ने आंखों और दिमाग के डाक्टरों को थाने में बुलाया। उन्होंने हालत गंभीर बताई। इसके बाद इंस्पेक्टर ने भाटी के परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया।
 
विज्ञापन

कमिश्नरी पार्क में धरने पर बैठे रवि गौतम
कलक्ट्रेट गेट पर बवाल करने के आरोपी रवि गौतम कमिश्नरी पार्क में बृहस्पतिवार रात को धरने पर बैठ गए। उनका कहना है कि एसएसपी का तबादला हो गया है, लेकिन इस तबादले की कार्रवाई से वह संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने कहा कि एसएसपी अविनाश पांडेय और एसपी देहात अभिजीत के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई होनी चाहिए। आय से अधिक संपत्ति की जांच भी कराई जाए। 

ये भी देखें...
UP: मेरठ के नए एसएसपी होंगे बीबीजीटीएस मूर्ति, अविनाश पाण्डेय का तबादला, डीजीपी कार्यालय भेजा गया
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed