{"_id":"6857953265bd0c8fb80ec6dc","slug":"meerut-sports-news-super-smashers-won-the-match-by-8-wickets-due-to-ravi-s-explosive-century-2025-06-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut Sports Mews: रवि के ताबड़तोड़ शतक से सुपर स्मैशर्स ने 8 विकेट से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut Sports Mews: रवि के ताबड़तोड़ शतक से सुपर स्मैशर्स ने 8 विकेट से जीता मैच
Sun, 22 Jun 2025 11:01 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 22 Jun 2025 11:01 AM IST
सार
स्मैशर्स की ओर से रवि ने 65 गेंद में नॉटआउट 138 रन बनाए। प्रवीण ने भी 24 गेंद में 50 रन की पारी खेली। एक अन्य मैच में कैंट बोर्ड इलेवन ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : संवाद
विस्तार
किला रोड स्थित गेम सिटी एरेना में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को गोल्डन ग्लेडिएटर्स और सुपर स्मैशर्स के बीच मैच हुआ। इसमें सुपर स्मैशर्स ने रवि की शतकीय पारी के चलते आठ विकेट से जीत प्राप्त की।
टॉस जीतकर गोल्डन ग्लेडिएटर्स के कप्तान मोहित ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाए। इसमें मोहित ने 30 गेंद में 55 रन और करण ने 17 गेंद में 43 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में प्रवीण ने 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट और हरित सरीन ने 3 ओवर में 29 रन देकर एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर स्मैशर्स की टीम ने 18.1 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 227 रन बनाए। बल्लेबाजी में सुपर स्मैशर्स की ओर से रवि ने 65 गेंद में नाबाद 138 रन की पारी खेली। प्रवीण ने भी 24 गेंद में 50 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में आदित्य ने एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच रवि को मिला। इस मौके पर गेम सिटी एरेना के महाप्रबंधक नलिन अग्रवाल ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

सीनियर वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंची मेरठ चैंपियंस और आईटीआई
आईटीआई और गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में खेले जा रहे विवेक पांडेय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को दो मैच खेले गए। इसमें मेरठ चैंपियंस और आईटीआई ने मैच जीतकर टूर्नामेंट के सीनियर वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बनाई।पहले मैच में मेरठ चैंपियंस की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 238 रन बनाए। इसमें विशाल ने 55, प्रणव ने 44, सुमित ने 39 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अवि ने तीन व आदित्य ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी टाइटंस की टीम 19.5 ओवर में 225 रन बनाकर आउट हो गई। मेरठ चैंपियंस ने 13 रन से जीत प्राप्त की। ऋषभ एकेडमी की ओर से कृष्णा ने 40, अजय ने 41 रन बनाए। गेंदबाजी में मनीष ने पांच विकेट लिए।
दूसरे मैच में आईटीआई इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.1 ओवर में 10 विकेट खोकर 108 रन बनाए। इसमें जय ने 29, यश ने 27 रन बनाए। गेंदबाजी में यश ने दो, सार्थक ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ टाइटंस की टीम 17.1 ओवर में 106 रन पर ऑल आउट हो गई। गेंदबाजी में वासु ने 4 विकेट लिए। आयोजन सचिव व क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि आज रविवार को जूनियर वर्ग के सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे।