फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: SP supporters told DM- False cases were filed against us, Dalits are being oppressed, raised this dema

Meerut: अर्धनग्न होकर गले में हांडी डालकर सपा समर्थकों का प्रदर्शन, डीएम के समक्ष उठाईं ये मांगें

Fri, 07 Mar 2025 06:43 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 07 Mar 2025 06:43 PM IST
सार

मेरठ में समाजवादी पार्टी के समर्थक शुक्रवार को कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी से मिले। उन्होंने दलितों पर अत्याचार और सपा समर्थकों पर लगाए मुकदमे के संबंध में बात की।

विज्ञापन
Meerut: SP supporters told DM- False cases were filed against us, Dalits are being oppressed, raised this dema
सपा समर्थकों को प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में समाजवादी पार्टी के समर्थक शुक्रवार को कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी से मिले और कहा कि उन पर गलत मुकदमे लगाए गए हैं, जिन्हें खत्म किया जाए। जिलाधिकारी ने उन्हें न्याय का आश्वासन दिया है। 

विज्ञापन


पिछले दिनों कालन्दी गांव में दलितों की बरात में दंबगों ने मारपीट की थी। सपाइयों ने इसके खिलाफ कलक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान जिलाधिकारी को ज्ञापन देने को लेकर सपाइयों की एडीएम बृजेश सिंह से काफी देर कहासुनी हुई थी। सपाई डीएम को ज्ञापन देना चाहते थे, डीएम वीसी में थे। इस मामले में जिलाध्यक्ष समेत काफी संख्या में सपाइयों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। ये मुकदमे खत्म करने के लिए सपाई जिलाधिकारी से मिले।

विज्ञापन

इस दौरान जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी, सरधना विधायक अतुल प्रधान, निरंजन सिंह, रविंद्र प्रेमी, जीतू नागपाल, जीशान अहमद आदि रहे। इससे पहले सपाइयों ने जिला कार्यालय जेल चुंगी रोड पर मासिक मीटिंग की। इसमें कहा गया कि पीडीए पखवाड़ा चलता रहेगा। 

दलितों पर हो रहा अत्याचार: विनोद जाटव 
मुकदमे के संबन्ध में जिलाधिकारी से मिलने गए सपाइयों से कुछ देर बाद सपा के पूर्व प्रदेश सचिव विनोद जाटव भी अपने समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने कहा कि दलितों का उत्पीड़न हो रहा है। ये उत्पीड़न बंद होना चाहिए। नहीं तो बहुत जल्द लखनऊ में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन कलक्ट्रेट में दिया। इस दौरान उनके साथ एक सपाई अर्धनग्न भी था, जो उसके हाथ में स्लोगन लिखा पोस्टर था कि दलित मूंछ नहीं रख सकते आदि लिखा था। बाद में ये सपाई भी जिलाध्यक्ष और अतुल प्रधान वाले सपाइयों के साथ मिल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed