फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: SP MLA Atul Pradhans Protest: Electricity bill should be waived, raids should be stopped

Meerut: बुनकरों-किसानों संग सपा विधायक अतुल प्रधान ने उर्जा भवन पर डाला डेरा, गुरनाम सिंह चढ़नी भी पहुंचे

Wed, 08 Nov 2023 12:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 08 Nov 2023 12:22 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान ने मंगलवार को बिजली बिल व बुनकरों की समस्याओं को लेकर ऊर्जा भवन पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया जो बुधवार को भी जारी रहा। बुधवार को किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी भी धरने में पहुंचे।

विज्ञापन
Meerut: SP MLA  Atul Pradhans Protest: Electricity bill should be waived, raids should be stopped
अतुल प्रधान का धरना - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ सरधना विधायक अतुल प्रधान के नेतृत्व में मंगलवार को बुनकरों और किसानों ने जेल चुंगी स्थित ऊर्जा भवन पर शुरू किया गया अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को भी जारी रहा। इससे पहले मंगलवार को शुरू हुए बुनकरों को फ्लैट रेट पर बिजली देने, किसानों के बिजली बिल माफ और छापे की कार्रवाई बंद कराने की मांग को लेकर धरने में काफी संख्या में बुनकर और किसान शामिल हुए। सपा विधायक ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी यह धरना जारी रहेगा। वहीं बुधवार को किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी भी धरने में शामिल होने पहुंचे।

विज्ञापन

Meerut: SP MLA  Atul Pradhans Protest: Electricity bill should be waived, raids should be stopped
धरनास्थल पर बैठे बुनकर व किसान - फोटो : Amar Ujala

मंगलवार को अतुल प्रधान ने केंद्र और सूबे की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से आम जन परेशान है। बुनकर समाज की रोजी रोटी छीनी जा रही है। उन्हें भारी भरकम विद्युत बिल भेजे जा रहे हैं। घोषणा के बावजूद किसानों के बिजली के बिल माफ नहीं किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut: SP MLA  Atul Pradhans Protest: Electricity bill should be waived, raids should be stopped
धरना प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : Amar Ujala

सपा विधायक ने कहा कि चेकिंग और छापे की आड़ में अवैध वसूली की जा रही है। कहा कि जरूरत पड़ी पर बिजली के उपकरण भी धरने में लाकर रखे जाएंगे। बुधवार को भारी संख्या में किसान ट्रैक्टर धरनास्थल पहुंचे हैं।

विज्ञापन

Meerut: SP MLA  Atul Pradhans Protest: Electricity bill should be waived, raids should be stopped
धरनास्थल पर बनाया जा रहा भोजन - फोटो : Amar Ujala

धरना स्थल पर ही कढ़ाई चढ़ाई, टेंट में ही सोए
धरने में शामिल हुए लोगों को धरना स्थल पर ही भट्ठी पर कढ़ाई चढ़ाकर आलू की सब्जी और पूड़ी खिलाई गई। रात्रि में सभी के सोने की व्यवस्था भी धरना स्थल पर की गई।

Meerut: SP MLA  Atul Pradhans Protest: Electricity bill should be waived, raids should be stopped
सपा विधायक अतुल प्रधान - फोटो : Amar Ujala

शहर विधायक को कबूतरबाज बताया
धरने को संबोधित करते हुए बुनकर नेता बुंदू अंसारी ने शहर विधायक का नाम लिए बिना उनके खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। बुंदू अंसारी ने उन्हें कई बार कबूतरबाज कह कर संबोधित किया।

आखिरकार अतुल प्रधान ने उन्हें टोकते हुए कहा कि इस मंच से व्यक्तिगत बातें करना उचित नहीं है। वो भी हमारी पार्टी के विधायक हैं, जिन्हें धरने में आने का निमंत्रण दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed