फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut SP candidate Sunita Verma Interview and answered every questions of Amar Ujala

SP प्रत्याशी सुनीता वर्मा का इंटरव्यू: जनता क्यों चुने सांसद? दिया हर सवाल का जवाब, ये है इनकी दिनचर्या

Mon, 22 Apr 2024 02:29 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 22 Apr 2024 02:29 PM IST
सार

Election 2024 : मेरठ में लोकसभा चुनाव के लिए सपा-कांग्रेस गठबंधन की प्रत्याशी सुनीता वर्मा मैदान में हैं। उन्होंने अमर उजाला को दिए इंटरव्यू में जनता के लिए कई बड़ी बातें कहीं हैं। जानिए उनकी दिनचर्या क्या है?

विज्ञापन
Meerut SP candidate Sunita Verma Interview and answered every questions of Amar Ujala
सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रथम चरण का चुनाव समाप्त होने के बाद दूसरे चरण के चुनाव पर पार्टियों की नजर बनी हुई है। पहले चरण के चुनाव में मतदान प्रतिशत कम रहा, दूसरे चरण का मतदान प्रतिशत अधिक रहे, इसके लिए प्रत्याशी लोगों के बीच जाकर अधिक से अधिक मतदान करने को लेकर भी प्रेरित कर रहे हैं। रोड शो से लेकर जनसभाओं का सिलसिला तेजी से चल रहा है, चुनाव प्रचार का शोर खत्म होने में दो दिन का समय शेष बचा है। मेरठ-हापुड़ लोकसभा के प्रत्याशियों से रूबरू की कड़ी में सपा गठबंधन की प्रत्याशी सुनीता वर्मा से अमर उजाला के संवाददाता मोहित कुमार से खास बीतचीत की। 

विज्ञापन


विज्ञापन


सुनीता वर्मा कहती हैं कि मेरठ में तमाम समस्याएं हैं। एयरपोर्ट शुरू नहीं हो सका और बेरोजगारी से युवा परेशान है। सपा सरकार ने अपने कार्यकाल में विकास कार्यों की गंगा बहाई, जिसे भाजपा अपना शिलापट लगाकर अपने कार्यकाल का कार्य बताती है। महापौर रहने के दौरान उन्होंने करोड़ों-अरबों रुपये के कार्य कराएं। पांच साल में उनके द्वारा कराए गए कार्यों के चलते ही आज जनता उनके साथ है। जनता का पूरा सहयोग मिल रहा है। इसी मुद्दे को लेकर वह जनता के बीच वोट मांगने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जनता हमारे काम को जानती है, इसलिए जनता हमें चुनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुनीता वर्मा की दिनचर्या क्या है?
मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से सपा-कांग्रेस गठबंधन की प्रत्याशी सुनीता वर्मा बताती हैं कि वे सुबह सात बजे उठ जाती हैं। बताया कि वे सुबह से ही अपने काम में लग जाती हैं। उनके अनसार, 11 बजे तक एजेंटों के फार्म पर हस्ताक्षर करना व मीडिया के साथ साक्षात्कार के लिए व्यस्त रहती हैं। सुनीता वर्मा का कहना है कि सुबह से ही समर्थकों से मिलने का सिलसिला शुरू हो जाता है। रात में सोने का कोई समय नहीं है। रात में सोने में 12 या उससे भी ज्यादा समय हो जाता है।

सेहत का कैसे रख रहीं ख्याल
सुनीता वर्मा ने कहा कि पहले चुनाव जरूरी है, स्वास्थ्य को देख लेंगे। प्रचार के दौरान तबीयत भी खराब हो जाती है, लेकिन लोगों के बीच जाना पड़ता है। चुनाव में हमारी प्रतिष्ठा, पूरी जान, पूरा सम्मान दांव पर लगा हुआ है, इसलिए सेहत का ध्यान नहीं रखा जा रहा है।

जनता आपको सांसद क्यों चुने?
इस सवाल के जवाब में सपा गठबंधन प्रत्याशी सुनीता वर्मा ने कहा कि पांच साल महापौर रहकर जनता की सेवा की। जनता उनके द्वारा कराएं गए विकास कार्यों को जानती है। बेरोजगारी, एयरपोर्ट बनवाना और जनता की दबी आवाज को उठाना उनके वादों में प्रमुख है। महापौर बनने का लाभ उन्हें मिल रहा है और जनता का पूरा सहयोग मिल रहा है। 

यह भी पढ़ें: Election: 'सीता' और 'लक्ष्मण' आज मेरठ में करेंगे रोड शो, 23 अप्रैल को क्रांतिधरा पर गरजेंगे अखिलेश-मायावती

नीता वर्मा कहती हैं कि मेरठ में काफी उद्योग है, जीएसटी से व्यापारी परेशान है। कहा कि अगर सांसद बनी तो संसद में व्यापारियों की आवाज उठाकर जीएसटी को खत्म कराएंगी। साथ ही उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा। जनता के बीच पहुंच कर उनकी समस्याओं को सुना जाएगा और जल्द से जल्द अमल में लाकर समस्याओं का निस्तारण कराया जायेगा। महापौर रहने के दौरान भी वह जनता के बीच रही और सांसद बनने के बाद भी जनता के बीच ही रहेंगी। 

यह भी पढ़ें: Interview: BSP प्रत्याशी ने खुलकर रखी राय, किए दो बड़े दावे, बोले- BJP-SP से नहीं मुकाबला, बदलाव चाहते हैं लोग

सुनीता वर्मा ने कहा कि उनके पति हस्तिनापुर विधानसभा से विधायक रहे और हस्तिनापुर में काफी विकास कार्य कराएं। वह भी राजनीति में काफी सक्रिय हैं। महापौर से पहले वह सन 1998 में जिला पंचायत सदस्य भी रह चुकी हैं। दोनों बार उन्होंने विकास कार्य कराएं, इसलिए जनता ने उन्हें बार-बार चुना। महापौर व जिला पंचायत सदस्य में कराए गए विकास कार्यों को देखकर जनता उन्हें सांसद भी चुनेगी। 

प्रोफाइल-
नाम- सुनीता वर्मा
पति- योगेश वर्मा
बच्चे- बेटा तुषार (शादीशुदा), अभिराज, बेटी आराध्या वर्मा
अपराधिक इतिहास- एक मुकदमा अचार संहिता का
निवास- मकान संख्या 17 ए पल्लवपुरम फेज वन  
उम्र- 48 वर्ष
शिक्षा- इंटर
व्यवसाय- गृहणी, राजनीति
पार्टी- सपा गठबंधन

शहर में निकाला रोड शो
सोमवार को अन्नपूर्णा मंदिर सदर बाजार से कार्यक्रम शुरू हुआ और इसके बाद रोड शो निकाला गया। रोड शो इंदिरा गांधी की मूर्ति से शुरू होकर सुभाष नगर, मोहनपुरी, विक्टोरिया पार्क, मिशन कंपाउंड, नंगला बटटू, पांडव नगर से विभिन्न क्षेत्रों में होते हुए महावीर नगर में जाकर समापत हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed