फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Son took loan, troubled by usurers, father committed suicide, dead body found in factoryt

Meerut: बेटे ने लिया कर्ज, सूदखोरों से परेशान पिता ने की आत्महत्या, फैक्टरी में पंखे से लटका मिला शव

Thu, 16 Feb 2023 12:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 16 Feb 2023 12:58 PM IST
सार

मेरठ के उद्योगपुरम स्थित एक फैक्टरी में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बताया गया कि व्यक्ति ने सूदखोरों से परेशान होकर जान दे दी।

विज्ञापन
Meerut: Son took loan, troubled by usurers, father committed suicide, dead body found in factoryt
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के परतापुर थानाक्षेत्र स्थित उद्दोगपुरम स्थित एक फैक्टरी के रूम में एक ऑपरेटर ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। शव देखकर फैक्टरी पहुंचे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। पुलिस को ऑपरेटर की जेब से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें आत्महत्या करने की वजह लिखी मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार नेपाल निवासी प्रेम कुमार शाही पिछले दस वर्ष से उद्दोगपुरम स्थित ओम साईं पाइप फैक्टरी में ऑपरेटर के पद पर कार्य कर रहा था। उसका परिवार दो महीने पहले गोरखपुर चला गया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP Board Exams: आसान पेपर देख खिले चेहरे, परीक्षा के पहले दिन छात्र-छात्राओं में दिखा उत्साह
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि गोरखपुर में प्रेम कुमार की ससुराल है। प्रेम कुमार की तीन बेटे हैं, बड़े बेटे सागर ने किसी सूदखोर से ब्याज पर पैसा ले लिया था, जो वह नहीं दे पाया। सूदखोरों द्वारा बाप-बेटे को धमकी दी जा रही थी। इससे परेशान होकर बाप प्रेम कुमार ने रात्रि में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली।

प्रेम कुमार को फैक्टरी मालिक मूलचंद ने फैक्टरी में ही कमरा दिया हुआ था। पुलिस का कहना है सूदखोरों की जानकारी मृतक के मोबाइल से ही मिल सकती है। पूरी जांच की जा रही है जैसे ही सूदखोरों का पता चलता है उन्हें तुरंत गिरफ्तारी कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed