फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Son dies after being shot over property dispute in Bahsuma, wife consumes poisonous substance

मेरठ में बड़ी घटना: संपत्ति के विवाद में बेटे की गोली लगने से मौत, पत्नी ने निगला जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर

Fri, 08 Sep 2023 12:02 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 08 Sep 2023 12:02 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ में शुक्रवार को एक बड़ी घटना हो गई। बहसूमा में संपत्ति के विवाद में बड़े बेटे की गोली लगने से मौत हो गई। वहीं, उसकी पत्नी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
Meerut: Son dies after being shot over property dispute in Bahsuma, wife consumes poisonous substance
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में शुक्रवार को एक बड़ी घटना हो गई। बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर सादात में संपत्ति के विवाद में युवक की गोली लगने से मौत हो गई। इसके बाद उसकी पत्नी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


अकबरपुर सादात गांव में ऋषिपाल के परिवार में शुक्रवार सुबह संपत्ति को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद के दौरान ऋषिपाल का बड़ा पुत्र विपिन सीने में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसकी पत्नी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां विपिन को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: West UP News Live : मुजफ्फरनगर में हाईवे पर दर्दनाक हादसा, पिंजरे में फंसा एक और गुलदार, पढ़ें ताजा खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि ऋषिपाल अपने छोटे पुत्र के नाम सारी संपत्ति करने की बात कर रहा था। इसे लेकर विपिन और उसकी पत्नी परेशान थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक किसी की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें: बेटी के दर्द पर भर आईं आंखें: पिता ने पाई-पाई जोड़कर किए थे हाथ पीले, पति से लगी ऐसी बीमारी, 'नर्क हुआ जीवन'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed