{"_id":"65ae3e2b908ba2255a07f493","slug":"meerut-son-born-in-abhijeet-muhurta-on-the-day-of-pran-pratistha-couple-named-him-ram-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: अभिजीत मुहूर्त में हुआ बेटे का जन्म, दंपती ने नाम रखा 'राम', परिजनों में उल्लास का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: अभिजीत मुहूर्त में हुआ बेटे का जन्म, दंपती ने नाम रखा 'राम', परिजनों में उल्लास का माहौल
Mon, 22 Jan 2024 03:37 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 22 Jan 2024 03:37 PM IST
सार
मेरठ के मेडिकल काॅलेज में दंपती ने अपने नवजात बेटे का नाम राम रखा है। बताया गया कि उनके बेटे का जन्म प्राण प्रतिष्ठा के दौरान अभिजीत मुहूर्त में हुआ है। वहीं परिवार में नवजात के आगमन से उल्लास का माहौल है।
विज्ञापन
नवजात के साथ दंपती
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मेडिकल में शुभ अभिजीत मुहूर्त (11 से एक) में हुए बेटे का नाम उसके परिजनों ने राम रखा है। यह परिवार किला रोड पर ज्ञानपुर गांव का रहने वाला है। पिता का नाम मोहित शर्मा और मां मीनाक्षी शर्मा हैं। यह इनका पहला बेटा है। परिजन बेहद खुश हैं।
मोहित शर्मा ने बताया कि उन्होंने कोई प्लानिंग नहीं की थी कि इसी समय जन्म होना है। यह इत्तेफाक है कि इस शुभ मुहूर्त में बच्चे का जन्म हुआ है। बेटा हुआ है इसलिए उन्होंने उसका नाम राम पर रखा है। उन्होंने उसका पूरा नाम रामेश्वर रखा है, जिसमें राम और ईश्वर दोनों नाम आ रहे हैं।
मेडिकल कॉलेज की टीम ने उन्हें गिफ्ट देकर सम्मानित भी किया है। मोहित निजी कंपनी में जॉब करते हैं और मीनाक्षी घरेलू महिला हैं। इनके अलावा इसी मुहूर्त में मेडिकल कॉलेज में एक बच्ची का भी जन्म हुआ है।