फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Something like this was seen on boyfriend's social media, girlfriend was shocked to know the truth, so

Meerut: ब्वॉयफ्रेंड के सोशल मीडिया पर दिखा कुछ ऐसा, सच जानकर हक्की-बक्की रह गई गलफ्रेंड, पुलिस से मांगा न्याय

Sat, 26 Aug 2023 04:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 26 Aug 2023 04:14 PM IST
सार

मेरठ में शाहिद अखलाक के बेटे पर एक युवती ने गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी वारदात वाले दिन की फुटेज भी होटल से गायब करा दी है। 

विज्ञापन
Meerut: Something like this was seen on boyfriend's social media, girlfriend was shocked to know the truth, so
प्यार में धोखा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली निवासी एक युवती ने मेरठ में पूर्व बसपा सांसद शाहिद अखलाक के बेटे दानिश दानिश पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती मेरठ पुलिस से मामले की शिकायत कर न्याय की मांग कर रही है। युवती का आरोप है कि दानिश अखलाक ने उसके साथ मेरठ के एक होटल में दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। यही नहीं आरोपी दानिश ने वारदात के दिन की फुटेज भी होटल प्रबंधन से साठगांठ कर गायब करा दी है। अब युवती मेरठ में पुलिस अधिकारियों के दफ्तर के चक्कर काट रही है।

विज्ञापन


युवती का आरोप है कि दानिश अखलाक ने होटल क्रोम में दुष्कर्म के बाद नहाते हुए उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। छात्रा को शक हुआ तो उसने बाहर आकर दानिश का मोबाइल देखा तो उसमें अश्लील वीडियो मिला। छात्रा ने उसी वक्त वीडियो डिलीट करा दिया। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: छात्र की पिटाई का मामला: शिक्षिका पर मुकदमा, बोली-वीडियो से हुई छेड़छाड, राकेश टिकैत ने बच्चों को गले मिलवाया

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती का कहना है कि दानिश के फोन में कई अन्य युवतियों की भी चैटिंग थी। लेकिन सोशल मीडिया पर दानिश की एक पोस्ट देखकर उसके पांव तले जमीन खिसक गई। दानिश खुद को अविवाहित बताता था जबकि पोस्ट कुछ और ही कर रही थी। 

युवती के अनुसार दानिश ने एक पोस्ट में  आई लव यू माई वाइफ और आई लव माई डॉटर लिखा था। इससे छात्रा को पता चल गया कि दानिश अखलाक विवाहित है। छात्रा ने उससे पूछा तो दानिश खुद को अविवाहित ही बताता रहा। 

छात्रा ने बताया कि जब उसने दानिश से कहा कि अगर वह विवाहित नहीं है तो उससे शादी कर ले, मगर दानिश ने शादी से मना कर दिया। इससे परेशान होकर वह होटल से चली गई। छात्रा ने बताया कि दानिश लगातार उसे मैसेज करता रहा। युवती ने बताया कि दानिश के मोबाइल में कई हिंदू लड़कियों से खुद को अविवाहित बताकर चैटिंग की गई थी। 

छात्रा ने बताया कि उसने 23 अगस्त को एसएसपी ऑफिस में प्रार्थना पत्र दिया था। शुक्रवार को वह दोबारा पुलिस ऑफिस पहुंची लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर वापस लौट गई। 

होटल से गायब कर दी वारदात के दिन की फुटेज
पुलिस ने क्रोम होटल में 22 अगस्त की सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कराई तो वह गायब मिली। सीओ ने इस मामले में होटल प्रबंधन से जवाब मांगा है। आरोपी को बचाने के लिए फुटेज गायब की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed