फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Snake Rescued from Police Officer’s Car After Two-and-a-Half-Hour Operation

Meerut: दारोगा की कार में घुसा सांप, इंजन से टायर तक बदलता रहा ठिकाना, ढाई घंटे बाद सुरक्षित निकला

Fri, 24 Jul 2026 01:27 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 24 Jul 2026 01:27 PM IST
सार

मेरठ के हस्तिनापुर में दारोगा की कार के इंजन में सांप घुस गया। करीब ढाई घंटे तक चले बचाव अभियान के बाद वन विभाग की टीम ने सांप को सुरक्षित बाहर निकाला और जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया।

विज्ञापन
Meerut: Snake Rescued from Police Officer’s Car After Two-and-a-Half-Hour Operation
सांप का कराया रेस्क्यू - फोटो : संवाद

विस्तार

मेरठ के हस्तिनापुर थाना परिसर के सामने शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब दारोगा अर्जुन पवार की कार में सांप घुस गया। कार के इंजन में छिपे सांप को बाहर निकालने में वन विभाग की टीम को करीब ढाई घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान सांप कभी इंजन के नीचे तो कभी टायर के पास छिपता रहा। आखिरकार वन विभाग की टीम ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

विज्ञापन


कार के इंजन में सांप घुसने से मची अफरातफरी
दारोगा अर्जुन पवार थाने में कार्य कर रहे थे। इसी दौरान बाहर मौजूद लोगों ने उन्हें उनकी कार के इंजन में सांप घुसने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मियों और राहगीरों की भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिसकर्मियों ने अपने स्तर पर सांप को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद वन विभाग को सूचना दीं गई।

विज्ञापन

इंजन से टायर तक बदलता रहा सांप अपना ठिकाना
सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी नितिन त्यागी अपनी टीम और बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे। बचाव अभियान के दौरान सांप कार के इंजन के अंदरूनी हिस्सों में लगातार जगह बदलता रहा। कभी वह इंजन के नीचे छिप जाता तो कभी टायर के पास बने हिस्से में चला जाता। इससे उसे सुरक्षित पकड़ना काफी चुनौतीपूर्ण हो गया।

करीब ढाई घंटे तक चले अभियान के बाद वन विभाग की टीम ने सावधानीपूर्वक सांप को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सांप के पकड़े जाने के बाद पुलिसकर्मियों और आसपास मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। बड़ी संख्या में लोग पूरे बचाव अभियान को देखने के लिए मौके पर मौजूद रहे।

बिना नुकसान पहुंचाए जंगल में छोड़ा गया
रेंजर खुशबू उपाध्याय ने बताया कि सांप को किसी प्रकार की क्षति पहुंचाए बिना सुरक्षित पकड़ लिया गया। बाद में उसे आबादी से दूर जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया। उन्होंने लोगों से अपील की कि सांप दिखाई देने पर उसे मारने का प्रयास न करें, बल्कि तत्काल वन विभाग को सूचना दें, ताकि उसका सुरक्षित बचाव कराया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed