{"_id":"6904d56d4f440ec83b0377b2","slug":"meerut-skull-and-remains-of-a-child-found-in-the-forest-suspected-to-be-that-of-missing-rihan-2025-10-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: जंगल में मिली बच्चे की खोपड़ी व अवशेष, लापता रिहान के होने की आशंका, तांत्रिक ने इसलिए दी थी बलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: जंगल में मिली बच्चे की खोपड़ी व अवशेष, लापता रिहान के होने की आशंका, तांत्रिक ने इसलिए दी थी बलि
Fri, 31 Oct 2025 08:58 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 31 Oct 2025 08:58 PM IST
सार
नवाबगढ़ी निवासी तांत्रिक असद ने सिद्धि पाने के लिए उवेश और रिहान की हत्या की थी। उवेश का शव तो बरामद हो गया था, मगर रिहान की लाश नहीं मिली थी। अब ये खोपड़ी व अवशेष रिहान के होने की आशंका है।
विज्ञापन
खोपड़ी व अवशेष मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सरधना थाना क्षेत्र के नंगला रोड के जंगल में शुक्रवार को बच्चे की खोपड़ी व अवशेष मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीण ये अवशेष सात माह पहले तांत्रिक क्रिया में मारे गए 11 वर्षीय रिहान पुत्र इमरान के होने की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने अवशेष डीएनए टेस्ट के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन
करीब सात माह पहले नवाबगढ़ी निवासी 11 वर्षीय रिहान का अपहरण हो गया था। इसके एक माह बाद ही गली के ही 15 वर्षीय उवेश पुत्र शकील की तंत्र क्रिया के लिए तांत्रिक असद ने अपहरण कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी असद को गिरफ्तार किया तो उसने तंत्र क्रिया व हत्या की बात को स्वीकार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उवेश का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। आरोपी ने उवेश के परिजनों से पांच लाख की फिरौती भी मांगी थी। उसने बताया कि रिहान के भी उसने मारा था। हालांकि आरोपी की निशानदेही पर पुलिस रिहान का शव बरामद नहीं कर पाई।
शुक्रवार को जंगल में ग्रामीण पशुओं के लिए घास काट रहे थे। तभी उन्हें वहां पर खोपड़ी व अन्य अवशेष मिले। रिहान के परिजनों ने आशंका जताई है कि ये अवशेष उनके बच्चे के हो सकते हैं।
इस संबंध में सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि देखने में अवशेष किसी बच्चे के लग रहे हैं। जिस स्थान पर खोपड़ी मिली, उसके पास ही रिहान की पैंट मिली थी। डीएनए रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल तांत्रिक असद जेल में बंद है। वह सिद्धि पाने के लिए बच्चों की बलि देता था।