फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Siblings held hostage and young woman teased; FIR registered against two brothers

UP: मेरठ में भाई-बहन को बनाया बंधक, युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो भाइयों पर FIR; इस बहाने से बुलाया था

Sat, 04 Jul 2026 12:24 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Sat, 04 Jul 2026 12:24 AM IST
सार

Meerut News: सरूरपुर थानाक्षेत्र के एक गांव की युवती अपने भाई के साथ भैंस का सौदा करने मुंडाली आई थी। आरोप है कि यहां दो चचेरे-तहेरे भाइयों ने दोनों को बंधक बना लिया और सामूहिक दुष्कर्म व मारपीट की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
Meerut: Siblings held hostage and young woman teased; FIR registered against two brothers
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

मेरठ के थाना मुंडाली क्षेत्र से एक अत्यंत निंदनीय घटना सामने आई है। सरूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से भैंस का सौदा करने आए भाई-बहन को दो चचेरे-तहेरे भाइयों ने बंधक बना लिया। आरोप है कि आरोपियों ने भाई को जान से मारने की धमकी देकर बहन के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुंडाली थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार, दो दिन पूर्व सरूरपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती अपने भाई के साथ मुंडाली में भैंस का सौदा करने के लिए मुंडाली निवासी रिजवान और मारूफ के यहां आई थी। बताया गया कि दोनों भाई लगभग पांच वर्षों से डेयरी का काम कर रहे हैं और गांव में दूध की सप्लाई भी करते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि जब वे मुंडाली में डेयरी पर पहुंचे, तो दोनों भाइयों ने बहन-भाई को एक कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद भाई को हथियार के बल पर बंधक बनाकर रिजवान और मारूफ ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि विरोध करने पर भाई-बहन को बेरहमी से पीटा गया और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
 
विज्ञापन

शुक्रवार शाम पीड़ित भाई-बहन मुंडाली थाना पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी रिजवान और मारूफ के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। थानाध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के उपरांत आरोप सही पाए गए तो नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। 

ये भी देखें...
पत्नी की हत्या: निशा के गले, छाती पर चाकू मारता रहा प्रदीप, 17 लाख का प्लॉट और 'गेट' बना वजह; ये है पूरी कहानी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed