Meerut: 20 हजार की रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, एंटी करप्शन का छापा, गंगानगर थाने में मचा हड़कंप
मेरठ के गंगानगर थाने में तैनात उपनिरीक्षक प्रकाश चंद को एंटी करप्शन टीम ने 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। रिश्वत विवेचना से जुड़े मामले में लेने की बात सामने आ रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने गंगानगर थाने में तैनात उपनिरीक्षक प्रकाश चंद को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद थाना परिसर में हड़कंप मच गया।
विवेचना से जुड़े मामले में रिश्वत लेने का आरोप
जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक प्रकाश चंद पर एक विवेचना से जुड़े मामले में 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने योजना बनाकर जाल बिछाया और आरोपी उपनिरीक्षक को रिश्वत लेते समय पकड़ लिया।
बताया जा रहा है कि प्रकाश चंद वर्ष 2015 बैच के उपनिरीक्षक हैं और वर्तमान में गंगानगर थाने में तैनात थे। बताया गया कि टीम ने पुलिस लाइन गेट नंबर तीन से प्रकाश चंद को पकड़ा है, इसलिए एंटी करप्शन टीम आरोपी दरोगा को सिविल लाइन थाने लेकर पहुंची है।
एंटी करप्शन टीम कर रही कार्रवाई
रंगे हाथ गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन टीम आरोपी उपनिरीक्षक से पूछताछ कर रही है। दरोगा के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मामले में पुलिस और एंटी करप्शन विभाग की ओर से जारी बयान व आगे की कार्रवाई के बाद पूरे घटनाक्रम की तस्वीर और स्पष्ट होगी।