फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut shops will be online now Corruption in rent recovery will stop

मेरठ: ऑनलाइन होंगी निगम की एक हजार से ज्यादा दुकानें, किराया वसूली में भ्रष्टाचार पर अब कसेगी नकेल

Sat, 23 Feb 2019 02:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 23 Feb 2019 02:43 PM IST
विज्ञापन
Meerut shops will be online now Corruption in rent recovery will stop
मेरठ नगर निगम की दुकानों से किराया वसूली में भ्रष्टाचार पर अब नकेल कसेगी। निगम प्रशासन ने निगम की सभी मार्केट की दुकानों को मैनुअल फाइलों के साथ ही ऑनलाइन कराने का निर्णय लिया है। हर दुकान का लेखाजोखा निगम की वेबसाइट पर दिखेगा। इससे जहां निगम के मूल आवंटी का पता चलेगा तो किराए के बकाएदार और फर्जी तरीकेसे किराये की वसूली की पोल खुलेगी।
विज्ञापन


किराया वसूली की धनराशि निगम खजाने में पहुंचेगी। अमर उजाला ने जनवरी माह में निगम की 70 दुकानों का मामला उजागर किया था। जिनसे पिछले 14 साल से निगम को किराया नहीं मिला है। रोड पटरी के नाम पर दुकानों को ऐसे ही दर्शाया गया है। इस खेल में निगम को लगभग दो करोड़ से भी अधिक रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

एक हजार से ज्यादा दुकानें 
महानगर में नगर निगम की एक हजार से भी अधिक दुकानें हैं। जिनमें बच्चा पार्क, पालिका मार्केट, भगत सिंह मार्केट, नगर निगम मार्ग पर मार्केेट, देहली गेट चौराहा मार्केट, जेल चुंगी, सूरजकुंड सहित विभिन्न स्थानों पर निगम की दुकानें हैं। शुक्रवार को अपर नगरायुक्त अमित सिंह ने आदेश दिए कि वह शीघ्र दुकानों को ऑनलाइन कराएं। ताकि निगम की आय बढ़े और दुकानों से अवैध कब्जेधरियों को निकाला जा सके। 

वहीं, रोड पटरी में दर्ज निगम की 70 दुकानों पर भी अब निर्णय होगा। या तो शासनादेश के मुताबिक दुकानों पर बुलडोजर चलाया जाएगा या फिर उनसे किराया वसूली की जाएगी।  निगम द्वारा तैयार की गयी रोड पटरी में दुकानों की बात करें तो जिन दुकानों को रोड पटरी में लिया गया है उनके ठीक बगल में संचालित प्राइवेट दुकानें भी रोड पटरी में शामिल होनी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed