{"_id":"6742b66798477352a30bc84b","slug":"meerut-shooter-kidnapped-stripped-and-beaten-preparing-for-national-games-in-shooting-range-2024-11-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: निशानेबाज का अपहरण, कपड़े उतारकर पीटा, शूटिंग रेंज में कर रहे नेशनल गेम्स की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: निशानेबाज का अपहरण, कपड़े उतारकर पीटा, शूटिंग रेंज में कर रहे नेशनल गेम्स की तैयारी
Sun, 24 Nov 2024 10:45 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 24 Nov 2024 10:45 AM IST
सार
दो बाइक सवार पांच युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना क्यों की गई, कोई दुश्मनी तो नहीं थी, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मंगलपांडे नगर स्थित निजी शूटिंग रेंज से प्रेक्टिस कर घर जा रहे निशानेबाज गुलफाम को चार-पांच युवकों ने अगवा कर लिया। विक्टोरिया पार्क ले जाकर कपड़े उतारकर मारपीट की और मोबाइल लूट लिया। आरोपियों से छूटकर वह किसी तरह घर पहुंचे। परिजनों ने उन्हें मोदीपुरम के आजाद अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पल्लवपुरम के सोफीपुर गांव निवासी गुलफाम निशानेबाज हैं। वह दिसंबर में होने वाली नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता के लिए मंगलपांडे नगर स्थित शूटिंग रेंज में प्रेक्टिस कर रहे हैं। शनिवार रात करीब आठ बजे शूटिंग रेंज से स्कूटी पर घर जा रहे थे। सर छोटूराम इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने दो बाइक सवार पांच युवकों ने उन्हें रोक लिया। गोली मारने की धमकी देते हुए जबरन विक्टोरिया पार्क ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि पांचों युवकों ने उनके कपड़े उतारकर बुरी तरह पीटा और मोबाइल भी छीन लिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मारपीट की शिकायत मिली है। जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।