फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Wedding not at the unknown time on Akshaya Tritiya, marriages for five days in july

Meerut: अक्षय तृतीया पर अबूझ मुहूर्त में नहीं गूंजेगी शहनाई, जुलाई में पांच दिन होंगे विवाह

Wed, 08 May 2024 01:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 08 May 2024 01:33 PM IST
सार

इंडियन काउंसिल ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल साइंस के सचिव आचार्य कौशल वत्स ने बताया कि विवाह मुहूर्त में गुरु और शुक्र के अस्त का भी विचार किया जाता है।

विज्ञापन
Meerut:  Wedding not at the unknown time on Akshaya Tritiya, marriages for five days in july
बाजारों में अक्षय तृतीया के लिए सजा बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अक्षय तृतीया (10 मई) पर अबूझ मुहूर्त में इस बार शहनाई नहीं गूंजेगी। बैंडबाजा नहीं बजेगा। वर्षों बाद इस बार ऐसा हो रहा है। इसका कारण गुरु और शुक्र ग्रह का अस्त होना है। वहीं, सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में और चंद्रमा वृष में उच्चस्थ हैं।

विज्ञापन


इसलिए सोने सहित अन्य आभूषणों या वस्तुओं की खरीदारी की जा सकती है। गुरु ग्रह छह मई को अस्त हुए थे। वह अब 2 जून को उदित होंगे।  शुक्र ग्रह 24 अप्रैल को अस्त हुए थे। वह अब सात जुलाई को उदित होंगे।
विज्ञापन


इंडियन काउंसिल ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल साइंस के सचिव आचार्य कौशल वत्स ने बताया कि विवाह मुहूर्त में गुरु और शुक्र के अस्त का भी विचार किया जाता है। अच्छा शुक्र भोगविलास का नैसर्गिक कारक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह दांपत्य सुख को दर्शाता है। गुरु कन्या के लिए पति सुख का कारक है। आचार्य मनीष स्वामी ने बताया दोनों ग्रहों का शुभ विवाह हेतु उदय होना शास्त्र सम्मत है। इनके अस्त रहने पर विवाह नहीं होते हैं। 

ज्योतिष शास्त्र में विवाह के लिए कुंडली मिलान, गुण दोष मिलान किया जाता है। इसके अलावा गुरु और शुक्र को विवाह का कारक ग्रह माना जाता है। आकाश मंडल में गुरु और शुक्र ग्रह उदित हों तो ही विवाह के शुभ मुहूर्त होते हैं। यदि ये ग्रह अस्त हों तो विवाह के लिए मुहूर्त नहीं होता। पंडित भारत ज्ञान भूषण ने बताया कि अक्षय तृतीया पर खरीदारी में कोई अड़चन नहीं है। 

सामान्य परिस्थितियों में इस तिथि में कोई भी शुभ काम बिना पंचांग देखे किया जा सकता है। यही वजह है कि लोग घरों में वैवाहिक कार्यक्रम, धार्मिक अनुष्ठान, गृह प्रवेश, व्यापार, जप-तप और पूजा-पाठ करने के लिए अक्षय तृतीया के दिन को ही चुनते हैं। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु के निमित्त पूजन करना चाहिए। तीर्थस्थल पर दान देने की परंपरा भी है।

अब जुलाई में पांच दिन होंगे विवाह
ज्योतिषाचार्य विनोद त्यागी ने बताया कि गुरु व शुक्र तारा उदित होने के बाद ही अब 9 जुलाई से विवाह समारोह होंगे। जुलाई में 9,11, 12, 13 व 15 तारीख में विवाह होंगे। इनमें चंद्र बल व गुरु बल की गणना से तारीख का चयन किया जा सकता है। बाद में 17 जुलाई से देवशयनी एकादशी के साथ फिर से ऐसे आयोजनों पर विराम लग जाएगा।

आचार्य कौशल वत्स ने बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार वैशाख शुक्ल तृतीया को विष्णु भगवान का परशुराम के रूप में अवतार हुआ था। सतयुग और त्रेतायुग की शुरुआत इसी तिथि पर हुई थी। इसी दिन से वेद व्यास जी ने महाभारत ग्रंथ लिखना आरंभ किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed